राज्य प्रशासनिक सेवा संघ पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की हुई बैठक

 

अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष

 

जमशेदपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की बैठक में योगेंद्र प्रसाद अपर उपायुक्त का स्थानांतरण हो जाने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। जिसके फलस्वरुप सर्वसम्मति से मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को पूर्वी सिंहभूम कार्यकारिणी कमिटी का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इस बैठक में बिहार मॉडल को अक्षरस से लागू नहीं करने की बात कही गई। यदि पूर्ण गठन के प्रस्ताव का वर्तमान स्वरूप यथावत लागू किया जाता है तो संघ उसे लागू न होने दे।। साथ ही संघ के पदाधिकारी को पुनर्गठन समिति में स्थान भी दिया जाय। झारखंड प्रशासनिक सेवा सोमवार की शुरुआत लेवल 10 ग्रेड पे 5400 से होना चाहिए एवं लेवल 15 के लिए सचिव स्तर पर 20 प्रतिशत लेवल और 16 के लिए 10 प्रतिशत पद राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय बैठक में लिया गया।

Related posts

Leave a Comment