बंगाल पुलिस पुरुलिया जेल से रिमांड पर कैदी को लेकर पहुंची शहर, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा घाघीडीह जेल

 

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल पुरुलिया जेल से बेलगुमा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई और जवानों ने पुलिस वाहन से शुक्रवार की दोपहर राहुल प्रमाणिक नामक कैदी को रिमांड पर जमशेदपुर शहर लेकर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एमजीएम अस्पताल में कैदी का चिकित्सकीय जांच भी कराया गया। इस दौरान जमशेदपुर न्यायालय की पुलिस भी साथ थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने कैदी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां जमशेदपुर न्यायालय ने कैदी को रिमांड में ले लिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले का पता नहीं चल सका था।

Related posts

Leave a Comment