जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट लिमिटेड, टाटा कामगार यूनियन के साथ मिलकर मनमाने तरीके से ग्रेड रिवीजन करने का विरोध करते हुए कर्मचारी मजदूरों ने महाप्रबंधक को लिखित शिकायत की है। साथ ही उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक को भी मामले में हस्तक्षेप कर जांच करने का अनुरोध किया है। वहीं कंपनी के मजदूर कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के उच्च अधिकारियों ने विवादित युनियन पदाधिकारियों के साथ मिलकर मनमाने तरीके से ग्रेड रिवीजन करना मजदूर कर्मचारियों के हित में न्याय संगत नहीं है। चुंकि धांधली कर बने टाटा कामगार यूनियन का विरोध किए जाने के कारण राज्य सरकार ने रजिस्टर – बी में दर्ज कर मान्यता पर रोक लगा दी है। वहीं कर्मचारी मजदूरों का कहना है कि जब तक मजदूर कर्मचारियों और युनियन के बीच विवाद समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक कंपनी प्रबंधन मजदूर हित में सभी निर्णय स्वयं करें। जबकि मामले को गंभीरता से लेते हुए उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक राकेश प्रसाद ने मामले की जांच करने का आदेश भी दिया है।
श्रम अधिनियम कानून का उल्लघंन कर मजदूरों को अधिकार से वंचित कर रहा है मैनेजमेंट और विवादित युनियन
