हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कुंज बिहारी साहू पर भरोसा जताते हुए लोकहित अधिकार पार्टी ने टिकट दिया

हजारीबाग: लोकहित अधिकार पार्टी का प्रदेश कार्यालय महावीर नगर अरगोड़ा रांची में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील साहू के द्वारा हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री रामविलास साहू को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार के लिए पार्टी का टिकट दिया। और उन्होंने कहा कि हमारा पार्टी निश्चित हीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता अपने उत्तरदायित्व को निभाएंगे और कार्यकर्ता ही उम्मीदवार को तय करेंगे।

श्री राम विलास साहू ने अपने दायित्व को निभाते हुए विश्वासी कर्मठ इमानदार प्रगतिशील जुझारू धैर्यवान गरीबों का मसीहा किसान का बेटा नगर निगम सफाई कर्मी स्थानीय उम्मीदवार श्री कुंज बिहारी साहू को टिकट देकर भरोसा जताते हुए कहा कि हमारा उम्मीदवार कुंज बिहारी साहू निश्चित हीं लोकहित अधिकार पार्टी का परचम लहराते हुए लोकसभा चुनाव जीतेंगे।

Related posts