विधि विभाग द्वारा यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

रामगढ़: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विधि‌ विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर यौन उत्पीड़न जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे बी.ए. एल एल बी और एल एल बी के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी तथा उन्हें यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं की मदद के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए वुमेन्स हेल्पलाइन नंबर 1091/1090 और नेशनल कमिशन फार वुमन के बारे में भी बताया।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति महोदय श्री बी. एन. साह ने नारी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
कुलपति महोदया प्रो० (डॉ.) शुक्ला मोहंती ने महिलाओं को अपने आप के प्रति जागरूक व सजग रहने की सलाह दी।

कुलसचिव डॉ० निर्मल कुमार मंडल ने विधि विभाग के इस जागरुकता अभियान की सराहना की और महिलाओं को अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विधि विभाग के विभागाध्यक्ष रुचिका कौशल ने ‘नो मिन्स नो’ कान्सेप्ट को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन मनिषा झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्र होने का मतलब ये नहीं कि आप अपनी कीमत ही भूल जाए।

मौके पर राधा गोविन्द शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट के सचिव सुश्री प्रियंका कुमारी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि, प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार ,विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts