मेदिनीनगर: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के झरहा कला गांव निवासी झरीराम का पुत्र दिनेश कुमार उम्र 35 वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल होकर 3 दिन से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। परंतु अभी तक उसके परिजनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। यदि कोई भी व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसकी सूचना परिजनों को दें।ताकि परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में इसका इलाज करवा सके। वही जब हम अस्पताल पहुंचे तो घायल व्यक्ति ने बताया कि वह तीन दिन से अस्पताल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।परंतु उसके पास मोबाइल नहीं रहने के कारण उसे अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।इसके बाद हमने इसकी जानकारी विश्रामपुर थाना प्रभारी को भी दे दी है। विश्रामपुर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि घायल के परिजनों को सूचना दे दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले घायल व्यक्ति दिनेश कुमार अपने ससुराल लेस्लीगंज गया था।किसी काम से बाइक पर सवार होकर वह पर तरहसी गया था। उधर से ससुराल लौट के क्रम में तरहसी गांव के पास एक आ गया तो वहां ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।जिसमें बाइक से गिरकर भगवान मेरे से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।