चाईबासा गुरुद्वारा नानक दरबार में सिविल सर्जन ने मोर्चरी बॉक्स का किया अनावरण

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम चाईबासा स्थित गुरूद्वारा नानक दरबार परिसर में पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल द्वारा नए मोर्चरी बॉक्स का अनावरण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वाहेगुरू की अपार बख्शीस का सदका कि हम उनकी कृपा से इस तरह के पुनीत कार्य कर रहे हैं। वाहेगुरू हमें और सक्षम करें। ताकि हम निस्वार्थ मानव सेवा में लगे रहें। वहीं श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, सचिव जसपाल सिंह, बलजीत सिंह खोखर समेत अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मोर्चरी बॉक्स को पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी शिव कुमार जैन द्वारा प्रधान की गई है। बताते चलें कि पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में सबसे पहला मोर्चरी बॉक्स का अनावरण गुरूद्वारा नानक दरबार परिसर में 4 सितंबर 2016 में हुआ था। जिसके बाद से ही श्री गुरु सिंह सभा द्वारा मोर्चरी की चौबीसों घंटे निःशुल्क सेवा भी दी जाती है।

Related posts