जमशेदपुर : झारखंड विधुत मानव दिवस कर्मी संघ ने लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। साथ ही संघ के सभी कर्मचारियों ने यह शपथ भी लिया कि इस चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति अपने अपने क्षेत्र में जागरूक भी करेंगे। ताकि भारी संख्या में मतदान हो सके। संघ के कर्मचारियों का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव में सभी कर्मी जिस जिस क्षेत्र में जाएंगे, उस क्षेत्र के लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे इस लोकसभा चुनाव में कोई भी व्यक्ति ऐसा न हो जो अपने मतदान का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने से सभी लोग मतदान करेंगे और क्षेत्र में भारी संख्या में मतदान होगा। जिसके तहत साफ सुथरा प्रत्याशी को चुनकर लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। अंत में सभी ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान के नारे को जन जन तक पहुंचा कर लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे और महामंत्री दिनेश सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।
पहले मतदान फिर जलपान नारा के साथ मानव दिवस कर्मी लोगों को करेंगे जागरूक
