जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा महिला दिवस समारोह का आयोजन न्यू बारीडीह स्थित सभागार में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं महिला दिवस के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां मातृशक्ति के बैनर तले मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। विषय प्रवेश ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो। वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है। इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ-साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करें। साथ ही महामंत्री विनीता सिंह द्वारा महिलाओं को संसार का एक अभिन्न अंग बताया गया। इस अवसर पर परिषद की महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। खासकर उन महिलाओं को जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगीता शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर स्वेता, पूनम, शर्मिला, अनुपमा, रूबी, मुस्कान, रिंकी, पिंकी, रीना, मृदुला, सुनीता, सीमा सिंह, भावना, उर्मिला, अर्चना, अंजू, सीमा, कंचन, नीलू, अंतिमा, वीना, रेखा, राधिका, सरिता, प्रतिमा शर्मा, रीना सिंहा, श्वेता सिंह, स्वाति, सरोज सिंह, पुनम, पूजा सिन्हा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।