लक्ष्मी को पेट दर्द होने पर एमजीएम में किया भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत 

जमशेदपुर : साकची बाराद्वारी निवासी 15 वर्षीय लक्ष्मी मछुआ को शुक्रवार की संध्या अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर घर चले गए। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही उसका शरीर भी पीला पड़ गया था। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसे जॉन्डिस की भी शिकायत थी। फिलहाल परिजनों ने मानगो बर्निंग घाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Related posts