नर सेवा ही नारायण सेवा है-मिशन समृद्धि

 

मेदिनीनगर: जरूरतमंदों के बीच बच्चों के बीच महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत मिशन समृद्धि संस्था अपने कार्यो से अपने शहर मेदिनीनगर (झारखंड )ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना चुकी है।#समृद्धि की रोटी#अभियान के लिए संस्था के सदस्यों का परिश्रम मानवता के लिए समर्पित है। यह संस्था पलामू के पारम्परिक हूनर को जिंदा रखने वाले एक वर्ग जो दो ना पत्तल बनाते हैं उनके लिए संवेदनशील हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी पत्तल अच्छा माना जाता है। इसे प्रोत्साहित करना भी हमारा धर्म है। इनकी आमदनी बिल्कुल ही कम है फिर भी ये बड़ी तन्मयता से अपने कार्य में लगे रहते हैं। मिशन समृद्धि संस्था इनके बीच रोटी ही नहीं कपड़े का भी वितरण करती है। संसाधन के अभाव में हम बहुत कुछ करने में सक्षम नहीं हैं फिर भी उनके बीच यथासंभव करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं।अंबेडकर पार्क के सामने दोना पत्तल और दातून बेचने वालों के बीच रोटी सब्जी का वितरण किया गया। ममता गुप्ता आशा शर्मा रंजीता बैजन्ती गुप्ता वीणा राज शिल्पी गोस्वामी बेबी पाण्डेय शैलेन्द्र कुमार सबों का सराहनीय योगदान हमेशा रहता है। संस्था की प्रबंधक अहिल्या गिरि ने उनके योगदान को सराहा है।

Related posts

Leave a Comment