परसुडीह हलुदबनी भाटा बस्ती का विधायक ने दौरा कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी लोगों की समस्या को लेकर लगातार गंभीर हैं। इसी क्रम में शनिवार उन्होंने परसुडीह हलुदबनी स्थित भाटा बस्ती का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। साथ ही उन्होंने उनकी समस्याओं को भी जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। बताते चले बीते दिनों भाटा बस्ती का विधायक ने दौरा करन के समय बांस के पोल की समस्या से ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया था। जिसका समाधान करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर बिजली के खंभे लगवाने का कार्य शुरू करवाया गया था। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि विधानसभा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान और विकास तेजी से हो रहा है। उसी तर्ज पर भाटा बस्ती में भी समस्याओं का समाधान और विकास कार्य चल रहा है। मौके पर कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts