धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बेटे के नाम है करोड़ों के जमीन – सरयू राय

 भाजपा झारखंड प्रभारी को उपलब्ध कराई जानकारी

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को धनबाद से घोषित प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई है। उक्त जानकारी धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले बेटे प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गए तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति भी उनके पास मौजूद है। इस सूचना में उन्होंने इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज को भी सार्वजनिक किया है। वहीं तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्री के अनुसार खरीदे गए भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमिल है। साथ ही ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं।

1. भूखंड संख्या -1
खरीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमिल
भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹ 46,75,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद
भूखंड विक्रेता – कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
खाता नंबर 36 और 50
प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624

2. भूखंड संख्या – 2
खरीद की तिथि – 24 जनवरी 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 56 डिसमिल
भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, अभिभावक – ढुल्लू महतो
भूखंड विक्रेता – कामख्या नारायण सिंह एवं आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
खाता नंबर 50
प्लॉट नंबर 1624 और 1626

3. भूखंड संख्या – 3
खरीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 8 डिसमिल
भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹23,40,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, अभिभावक – ढुल्लू महतो
भूखंड विक्रेता – नारायण मंडल, करोयाटांड, बरवड्डा, धनबाद
खाता नंबर 104
प्लॉट नंबर-1624 और 1674

इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा सुलभ जानकारी निम्नवत है :-

क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 46,75,000
ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 23,40,000

अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत (क+ख+ग) ₹ 2,06,51,000

क. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600

(आ) कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ (क+ख+ग)- ₹ 8,26,050

सरकारी दर पर भूखंडों की कुल कीमत (अ) और कुल स्टांप शुल्क भुगतान (आ) के ब्यौरों का
जोड़ =अ+आ= 2,06,51,000

स्टाम्प ड्युटी भुगतान – 8,26,050 रुपए
भुगतान का कुल जोड़ – 2,06,51,000 + 8,26,050 = 2,14,77,500 रुपए ( दो करोड़ 14 लाख 77 हजार 500)

उपर्युक्त भूखंडों के रजिस्ट्रेशन के बाद स्थानीय अंचल कार्यालय में उनके म्यूटेशन के लिए हो रही कार्रवाई के सरकारी दस्तावेजों की आधिकारिक प्रतियां भी उनके पास है। जिनके साथ उपर्युक्त विवरण के कई तथ्यों का मिलान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं खासकर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को उपर्युक्त ज्ञानकोश में निहित सूचनाओं पर अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। बताते चलें कि यह जानकारियां दो वर्ष पूर्व अखबारों में प्रकाशित भी हो चुकी हैं।

Related posts