मनरेगा कर्मचारी संघ ने संजीव कुमार बेदिया को मांग पत्र सौपा

संजय सागर

बड़कागांव : झामुमो केद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया से बड़कागांव के मनरेगाकर्मियों ने मिलकर अपनी समस्याओं को समाधान के लिए मांग रखी. ये सभी मनरेगा कर्मी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संजीव बेदिया के घर पहुंचे हुए थे.बड़कागांव ,केरेडारी और पतरातू प्रखंड के मनरेगा कर्मचारी के सदस्य शामिल थे. मौके पर श्री बेदिया ने कहा जो भी आप लोगों का समस्या है उस समस्या को समाधान हेतु मैं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार चंपाई सोरेन से मिलकर आप लोगों को समस्या को समाधान करने की प्रयास करूंगा .
मौके पर मनरेगा कर्मचारी संघ के सुबोध सिंह,जुगेश्वर राम ,अनीश कुमार रवि ,जुगेश्वर प्रसाद ,शंभू रविदास ,नंदकिशोर राम, संदीप कुशवाह , अजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजू राम , अनंत कुमार , विवेक सिंह, मो रहमान , सूरज कुमार उदेश्वर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, रविंद्र कुमार, गोवर्धन राम, संजर हुसैन , हुसैन अंसारी मनोज ठाकुर, बालिंद्र रविदास, विनोद तिर्की , अजय पांडे, मो असगर अली, आदि शामिल थे.

Related posts