जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने गुरुवार बागबेड़ा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान रेलवे ट्राफिक कॉलोनी सुभाष चंद्र बोस चौक के पास कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत भी किया। इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनंजय उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, केशव सिंह ,पप्पू सिंह, गोपाल ओझा, विनोद सिंह, विनय भूषण, मनोज तिवारी, राकेश चौबे, नीरज सिंह, नीतीश कुमार, विनोद जायसवाल अशोक बेहरा, सुनील यादव, विजय ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
सांसद ने बागबेड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम
