सांसद का भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया सम्मान

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उनके चयन की घोषणा के बाद शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह व्याप्त है। इस उपलब्धि पर सोमवार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सांसद का महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान लौहनगरी की जनता के समर्थन, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह पुरस्कार जमशेदपुर वासियों को समर्पित कर आश्वस्त किया कि वे आगे भी जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगे रहेंगे। वहीं महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सांसद विद्युत महतो को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाना जमशेदपुर के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद ने बीते 11 वर्षों में क्षेत्र की समस्याओं का ठोस समाधान करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरदर्शी दृष्टिकोण के कारण ही उन्हें लगातार यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मौके पर जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मीली दास, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, अमित सिंह, किशोर ओझा, संजीत चौरसिया, रविन्द्र सिसोदिया, वासुदेव मंडल, चिंटू सिंह, आलोक बाजपेयी समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment