जमशेदपुर : देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सामाजिक संगठन बंगबंधु के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न बंग्ला भाषी संगठनों ने मिलकर इस दिन को यादगार बना दिया। गुरुवार की सुबह साकची आई अस्पताल से एक विशाल झांकी निकाला गया। जिसमें साकची, बिस्टुपुर, परसुडीह, सुंदरनगर, कदमा, सोनारी, बारीडीह, टेल्को, बिरसानगर समेत अन्य क्षेत्रों की महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ यह झांकी साकची नेताजी सुभाष मैदान पहुंचा। जहां नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुब्रता बरुआ, नीत दत्ता, कोयल बनर्जी, अर्पणा गुहा, रत्ना पात्रा, माधुरी बरुआ, बीना नाग, मधु चंदा, आरती सेन और मिठू बरुआ के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सरकार योगा अकादमी के निदेशक अंशु सरकार के नेतृत्व में जयश्री चक्रबर्ती व के तनुश्री ने योग प्रदर्शन भी किया। साथ ही उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों ने नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चर्चा भी की। जिनमें बंगाल क्लब के देवाशीष नाहा, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, समाजसेवी इंद्रजीत घोष, समाजिक और सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, सेबाब्रती नील संघ के अमित मैती, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, अमिताभ बक्सी, टेल्को सबुज कल्याण क्लब के मिथिलेश घोष, बनिक समाज से संजय दत्ता और बंगबंधु की अर्पणा गुहा व उत्तम गुहा ने अपनी बातों को रखा। वहीं संध्या 128 दीयों को जलाकर नेताजी को याद किया। मौके पर बंगबंधु की पहल पर पूर्व विधायक द्वारा दी गई एक एम्बुलेंस का उद्घाटन भी किया गया। जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित होगी। कार्यक्रम में अमित मैती, अशोक दत्ता, विनोद डे, प्रणव सरकार, प्रणव बोराट, परितोष महतो, सुभाष सिंह राय, नांटू सरकार, कंकना सिंह राय, प्रसेनजीत सरकार, अनुप सरकार, अनंत कुंडू, नवनीत पात्रा समेत अन्य भी मौजूद थे।