टंडवा मे सरकार नो इंट्री क्यो नही लगा रही है: भाजयुमो

 

टंडवा: कोल वाहनो के आतंक के सैकडो राहगीर शिकार बनने के बाद भी झारखंड सरकार टंडवा सिमरिया और पिपरवार रोड मे नो इंट्री नही लगाना चाहती। उक्त बाते भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार ने मीडिया से कही। भाजपा द्वारा नो इंट्री को लेकर पाच दिनो तक आर्थिक नाकेबंदी लगाने के बाद भी चतरा जिला प्रशासन नो इंट्री पर मुहर नही लगाना इस बात का संकेत है कि झारखंड की सरकार नो इंट्री के पक्ष मे नही है। विकास ने कहा कि नो इंट्री लगाना प्रशासन का काम है न कि सांसद और विधायक का। उनका कहना है सूबे की सरकार कोल कंपनियो के साथ खडी है। उन्होने कहा कि झारखंड मे भाजपा की सरकार रहती तो नो इंट्री पर प्रशासन अभी तक मुहर लगा देता। फोटो

Related posts