नाम निर्देशन के अंतिम दिन कुल 16 ने किया नामांकन प्रपत्र दाखिल

  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो व आजसू पार्टी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी ने नामांकन प्रपत्र किया दाखिल

 

बोकारो: 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अधिसूचना जारी होने बाद नाम-निर्देशन के अंतिम दिन सोमवार को कुल 16 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसमें चार उम्मीदवारों ने दूसरी बार नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो सह निर्वाची पदाधिकारी 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि नाम-निर्देशन के अंतिम दिन कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। जिनका नाम निम्न हैः-

कमल प्रसाद, पिता भोला प्रसाद साहू, ग्राम पोस्ट – बिरनी, पीएस नावाडीह, जिला बोकारो, पार्टी – बहुजन समाज पार्टी । (दूसरी बार)

मथुरा प्रसाद महतो, पिता स्व. ऋषिकेश महतो, टाटा सिजुआ 06. न. बस्ती, पो. भेलटांड़, पीएस. जोगता, जिला धनबाद, पार्टी – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ।

राकेश रोशन घोष, पिता स्व. अनादि नाथ घोष, ग्राम कोयरीडीह, पो. सोनारडीह, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय।

श्रीमती उषा देवी, पति आशीष कुमार महतो, ग्राम लालडीह, पो. बलियापुर, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय।

जयराम कुमार महतो, पिता कृष्णा प्रसाद महतो, एच न. 8, ग्राम चितरपुर, पीएस. तोपचांची, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय। (दूसरी बार)- प्रस्तावक कुलदीप राम द्वारा

 

चंद्र प्रकाश चौधरी, पिता रीझूनाथ चौधरी, ग्राम सांड़ी, पो. सांड़ी, पीएस – रजरप्पा प्रोजेक्ट, जिला रामगढ़, पार्टी – आजसू ।

सुश्री पूजा कुमारी, पिता सहदेव महतो, गृह संख्या 81 काली मंदिर, अमलो बस्ती, फुसरो वार्ड संख्या 06, जिला बोकारो,पार्टी – निर्दलीय ।

सुभाष कुमार ठाकुर, पिता धनेश्वर ठाकुर, ग्राम बाधाडीह, पो. चिकसिया, पीएस चास (मु.), जिला बोकारो, पार्टी – सर्व समाज पार्टी । (दूसरी बार)

तुलसी महतो, स्व. खीरू महतो, ग्राम लक्ष्मीपुर, पीएस/पो. बेंगाबाद, जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय।

राजा हक, पिता ऐनुल हक, पो. तोपचांची, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय ।

नारायण गिरी, पिता भोला गिरी, वार्ड संख्या 09, पं. पपलो जुनौरी, पो. तारानारी, पीएस. नावाडीह पपलो, जिला बोकारो, पार्टी – राष्ट्रीय मजदूर एकता ।

श्रीमती उषा सिंह, स्व. रविन्द्र नाथ सिंह, ग्राम – पो. फुसरो, पीएस. बेरमो, जिला बोकारो, पार्टी – निर्दलीय । (दूसरी बार)

ज्ञानेश्वर प्रसाद, पिता गंगाधर प्रसाद, ग्राम सोनाटांड, पो. बीएस सिटी, जिला बोकारो, पार्टी -लोकहित अधिकार पार्टी।

ईमाम सफी, पिता स्व. अलीजान अंसारी, ग्राम हसाद, पो. करमा, पीएस. कसमार, जिला बोकारो, पार्टी – निर्दलीय ।

जयराम महतो, पिता ललिया महतो, ग्राम जितपुर, पीएस हरिहरपुर, जिला धनबाद, पार्टी – ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ।

मो. ऐनूल अंसारी, पिता मो. जैनुल अंसारी, ग्राम तेतुलिया, पो. भाटडीह, पीएस महुदा, जिला धनबाद, पार्टी – बहुजन मुक्ति पार्टी ।

उल्लेखनीय हो कि, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अब तक कुल 26 लोगों ने नामांकन प्रपत्र लिया है, जबकि कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।

Related posts