कतरास: भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल के अंतर्गत सिजुआ स्टेडियम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का कार्यकर्म 04.02.2024 को धनबाद (बरवड्डा )हवाई अड्डा) होना सुनिश्चित हुआ है।इसी के तहत इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से उपस्थित बाघमारा विधायक श्री ढुल्लू महतो जी के बड़े भाई विधायक प्रतिनिधि श्री शरद महतो जी उपस्थित हुए। इस कार्यकर्म की अध्यक्षता लोयाबाद के मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू कुमार सिंह जी और संचालन दिनेश रवानी ने किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित महेश पासवान, जलाल अंसारी,…
Read Moreट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत, लगी रही सड़क जाम
गोमो: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत साहूबहियार स्थित नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि साहू बहियार हरिजन टोला निवासी बानो देवी (60) लकड़ी का बोझा सिर पर लेकर सड़क पार कर रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिसमें महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक महिला के एक बेटा व तीन बेटी है।घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों का भीड़…
Read Moreटेल्को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों के लिए हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जमशेदपुर : टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में सुबह 9 से संध्या 4 बजे तक एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष बच्चों के लिए संचालित शहर के 10 विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए अभय बनर्जी फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी ने झंडोतोलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं…
Read Moreविधायक के प्रयास से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 12 किमी से अधिक पथों के निमार्ण की मिली स्वीकृति
– 7 करोड़ 3 लाख 24 हजार रुपए की आएगी लागत राशि जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग की निधि से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की 12 किलोमीटर लंबाई से अधिक पथों के निर्माण की योजना विधायक सरयू राय के प्रयास से स्वीकृत हुई है। जिनकी निविदा शीघ्र प्रकाशित होकर दो चरणों में कार्य पूरा होगा। इस योजना पर कुल 7 करोड़ 3 लाख 24 हजार 400 रुपए की लागत आएगी। जिसका 60 प्रतिशत हिस्सा के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में और 40 प्रतिशत हिस्सा के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में निधि…
Read More900 बाई सिक्स कर्मियों की निकलेगी सूची, टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन पहुंचे अस्थाई कर्मी
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में स्थाईकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके तहत सैकड़ो की संख्या में अस्थाई कर्मी सोमवार टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और महामंत्री आरके सिंह से मुलाकात कर स्थाईकरण की सूची जल्द प्रकाशित करने की मांग की। इस दौरान यूनियन के प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने कहा कि कुछ लोग बयान बाजी कर रहे हैं। मगर उनके चलते अस्थाई कर्मियों का भविष्य गांव पर नहीं लगना चाहिए और इसलिए स्थाईकरण की सूची जल्द प्रकाशित करनी चाहिए। इसपर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और…
Read Moreउपायुक्त और एसएसपी से ब्राह्मण समाज प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
– सिदगोड़ा और कदमा मामले में की सीसीटीवी फुटेज जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग जमशेदपुर : ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार जिले के उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों आजसू नेता अप्पू तिवारी पर सिदगोड़ा और भाजमो नेता संजीव आचार्या पर कदमा थाना अंतर्गत बाजार मेन रोड पर निर्मल महतो समाधि के पास हुए हिंसक हमले पर रोष वक्त करते हुए मामले में घटनास्थल के आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ…
Read Moreएसएसपी के नेतृत्व में गुम हुए 351 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा, अब तक 1788 मोबाइल सौंपे गए
जमशेदपुर : साकची थाना परिसर में शिविर लगाकर सोमवार एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत और एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग व एएसपी सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की कड़ी में 351 मोबाइल को सौंपा गया। वहीं अब तक कुल 1788 खोए हुए मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया है। इस दौरान मोबाइल पाकर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।
Read Moreएसएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में भापजा कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया पुतला दहन
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: कल हुए SSC (एसएससी) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने एवं तृतीय पाली में हुई परीक्षा को निरस्त करने के विरोध में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार सोमवार को नगर के बिरसा चौक में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित पांडे प्रदेश का समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद सा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन…
Read Moreकांग्रेस पंचायती राज जिला अध्यक्ष ने किया कंबल वितरण
टंडवा: प्रखंड स्थित गाड़ी लौंग पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया। श्री पासवान ने कहा कि सिमरिया विस में ठंड कि प्रकोप से असहायों को राहत मिल सके इसको देखते हुए लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है। मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैमुझे सेवा कर बहुत शुकुन मिलता है और आगे भी जरुरत मंदों को सहयोग किया जाएगा । मौके पर मुख्य रूप से मनोज…
Read Moreबड़कागांव युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुआ विचार विमर्श, अंकित राज ने कहा- युवाओं की भागीदारी व सहयोग से समाज का होगा संपूर्ण विकास
बड़कागांव:- दिन सोमवार को बड़कागांव प्रखंड के लोकरा मोहडरवा में युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंटक सचिव सह विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज एवं युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव व प्रभारी इकबाल मौजूद रहे। बैठक का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान अंकित राज ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से युवाओं की भागीदारी व सहयोग से समाज का संपूर्ण विकास होगा। वहीं…
Read Moreतिरंगा फहराने को लेकर विवाद में पूर्व प्रमुख समेत दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज, इंटर व डिग्री कॉलेज की ओर से की गई मामला दर्ज
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव कर्णपुरा डिग्री महाविद्यालय एवं कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के बीच 26 जनवरी को झंडा तोलन स्थल को लेकर उत्पन नोक-झोंक के साथ हुई झड़प में दोनों ओर से बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. पहला मामला कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के सचिव सह पूर्व प्राचार्य रामसेवक के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 25/ 24 दिनांक 27/1/24 धारा 147, 148, 149, 34, 323, 325, 379, 504, 506 भादवि 3(1), (S) एसटीएससी एक्ट एवं राष्ट्रीय राष्ट्रीय गौरव के अपमान की रोकथाम अधिनियम 1971 की धारा 2…
Read Moreनयाटांड़ के सती इंग्लिश एकेडमी विदाई समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत स्थित सती इंग्लिश अकैडमी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सीबीएसई बोर्ड के विधार्थियो के विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या संतोष राम ने किया. एंव संचालन रंजीत कुमार ने की. जिसमे 10वीं सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य संतोष राम ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दसवीं के बच्चे पर मुझे गर्व है कि वे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे. और विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रौशन करेंगे. दसवीं कक्षा…
Read Moreहरली सती इंग्लिश अकैडमी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के हरली में सती इंग्लिश अकैडमी मेधा छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रबंधक किशोरी महतो एवं संचालन प्राचार्य धर्मराज राजू कुमार ने किया. इस समारोह में 94 व 93% से अधिक लाने वाले मेधा छात्रों को दस – दस हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया. अन्य छात्र को भी सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया बिगेश्वर महतो ने कहा कि शायद हजारीबाग जिले के किसी विद्यालय में छात्रों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए ₹10,000 प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती होगी,…
Read Moreबड़कागांव के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में एफ एल एन का प्रशिक्षण शुरू
संजय सागर बड़कागांव: समग्र शिक्षा अभियान के तहत चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुरू की गई. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक ने किया. प्रखंड शिक्षा प्रसार जवाहर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह प्रशिक्षण 1 फरवरी तक चलेगा. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों को भी समय-समय पर अपडेट होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित की जा रही है. ताकि शिक्षक विद्यालयों में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करते…
Read Moreबुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन, अध्यक्ष बने बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी सचिव शशि व कोषाध्यक्ष सत्यजीत
संजय सागर बड़कागांव : झारखंड राज्य भर में बड़कागांव प्रखंड के विख्यात महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पूजा मनाया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में रविवार को बैठक रखा गया. बैठक की अध्यक्षता बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता एवं संचालन प्रकाश कुमार ने किया. बैठक में सर्व समिति से महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,…
Read Moreपत्रकार आनन्द राज के पिता का निधन, शोक
बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ निवासी पत्रकार सह पूर्व वार्ड सदस्य आनन्द राज के पिता सुगन पासवान का आकस्मिक निधन हो गया. वे 80 साल की थे. वे अपने पीछे पत्नी गुलबी देवी समेत प्रथम पुत्र प्यारे राम पासवान, द्वितीय अशोक पासवान, तृतीय पुत्र पूर्व वार्ड सदस्य पत्रकार आनन्द राज, पुत्री रेखा कुमारी, पुत्र वधु वार्ड सदस्य अंजू कुमारी, जल सहिया सरिता पासवान, सुमा देवी, अमरदिप पासवान, अंकित कुमार, अनुराज जीत, विक्की , विक्रम, शिम्मी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए. इनका दाह संस्कार बड़की नदी स्थित छपेरवा श्मशान घाट…
Read Moreजेपीएसएस ने प्रारूप की प्रतियां जलायी, शिक्षक प्रोन्नति नियमावली प्रारूप का विरोध
पलामू : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की जिला इकाई पलामू ने कचहरी परिसर में झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रन्नोति नियमावली 2024 के प्रारूप की प्रतियां जलायी। साथ ही इसे हर हाल में बदलने या संशोधन करने की मांग की गई। नेतृत्व जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने किया। संघ के महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2024 भेदभावपूर्ण है। इसके लागू होने से टेट द्वारा 2014-15-16 और 19 में बहाल हुए शिक्षकों के साथ नाइंसाफी होगी। इस नियमावली को लागू होने से आरटीई का भी उल्लंघन हो रहा…
Read Moreपठन पाठन के अलावा सुरक्षा भी जरूरी : देवदीप
संत माइलस्टोन विद्यालय में कराटे का प्रदर्शन बड़कागांव : बड़कागांव के होरम मोड़ स्थित संत माइलस्टोन में कराटे कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इसकी अध्यक्षता निदेशक देवदीप महतो एवं संचालक राजीव कुमार ने किया . मुख्य अतिथि मुखिया सुलेखा देवी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सुरक्षा के लिए कराटे भी सिखाया जाता है.,जो विद्यार्थियों के लिए अच्छा विद्यालय हैं. निर्देशक देवदीप महतो ने कहा कि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ सुरक्षा…
Read Moreराज्यपाल ने कहा मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा
रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर कहा कि अगर मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें इसका पालन करना चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मैंने इसे कई बार व्यक्त किया है। कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में संवाददाताओं से बातचीत में पूछे गये सवाल के जवाब में बोल रहे थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के विरोध पर झारखंड के राज्यपाल…
Read Moreमुख्यमंत्री 31 को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए होंगे उपस्थित : झामुमो
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली गए हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को 31 जनवरी की दोपहर एक बजे रांची स्थित अपने आवास पर बुलाया है, ताकि ईडी अधिकारी कथित ज़मीन हेराफेरी के मामले में उनका बयान दर्ज कर सकें। ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनका बयान फिर से दर्ज करने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री ने उसका जवाब भेज दिया है। भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता…
Read Moreयोजनाओं में अनियमित बढ़ते जाने को लेकर प्रतिनिधियों से हॉट टॉक, प्रतिनिधियों एवं संवेदक द्वारा की गई मामला दर्ज
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत में संचालित नल-जल योजना में बरती जा रही अनियमितता को पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा रोक-टोक के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर बड़कागांव थाना में दोनों ओर से दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में दोनों ओर से कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं. नल जल योजना के ठेकेदार महेंद्र महतो के मुंशी शुभम कुमार के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 20/ 24 धारा 341, 323, 504, 506 भादवि के तहत पंचायत के मुखिया पति संजय महतो एवं पंचायत समिति…
Read Moreसीएम जब डर नही रहे तो फिर क्यों भागे फिर रहे : आदित्य साहू
Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा झामुमो अपराधी और न्यायाधीश दोनो की भाषा बोल रहा।उन्होंने कहा कि राज्य कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर मुख्यमंत्री भागे भागे क्यों फिर रहे। उन्होंने कहा जब झामुमो यह मानता है कि ईडी ने मुख्यमंत्री से जो सवाल पूछे उसका पूरी तरह मुख्यमंत्री ने सामना किया और जवाब भी दिया तो फिर आगे के सवालों से भागने की क्या जरूरत है? कहा कि…
Read Moreप्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से मिलेगी बच्चों को तनाव से मुक्ति : राज्यपाल
रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से बच्चों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त होने में काफी मदद मिलेगी। उनके सम्बोधन से शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी संदेश मिला है कि परीक्षा के दौरान बच्चों से कैसा व्यवहार करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को राज भवन में बच्चों और शिक्षकों के साथ दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव सभी को है। आप सोच-सोचकर…
Read Moreधनबाद के कतरास में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान
धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र स्थित एक हार्डवेयर दुकान में रविवार की रात आग लग गई, जिसमें लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि राहुल चौक पर एनएच 32 के पास स्थित केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में आग लगी। घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गई। संभावना जतायी जा रही है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दो मंजिला हार्डवेयर दुकान में आग लगने से वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की,…
Read More2 भूमिहार बने मंत्री, यादव, कुर्मी, कुशवाहा, राजपूत, मुसहर और कहार जाति से 1-1 मंत्री
पटना. नीतीश कुमार ने रविवार को एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 8 अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. नई एनडीए सरकार में अभी मंत्री के रूप में और भी कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी लेकिन इसके पहले शुरुआती दौर में भी जातियों को साधने की कोशिश की गई है. इस बार मंत्री बने नेताओं में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार…
Read More