जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना की पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर 100 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घाटशिला मऊभंडार ओपी चुनूडीह धरम बहाल राशन दुकान के पास रहने वाले आकाश नामता और बनकाटी कपागोड़ा हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला सौरभ कुमार दास शामिल है। वहीं मामले का खुलासा शुक्रवार घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। मौके पर एसडीपीओ…
Read Moreपिस्टल डिलीवरी करने आए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स सप्लायर सद्दाम ने दिया था पिस्टल
जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के पास स्थित खाओ गली में बीती रात्रि लगभग 9.30 बजे पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान तलाशी लेने के क्रम में पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। गिरफ्तार आरोपी मो. आदिल उर्फ निप्पो जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास रौशन अली फ्लैट के पीछे कोंदा गली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 9…
Read Moreलायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल ने सलूजा गोल्ड के सहयोग से कई भीड़ भाड़ जगहों पर बैरिकेड लगाया गया
कतरास: लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु 6 बैरिकेड मंगाया गया है। उक्त बैरिकेड पी एम जे एफ लायन अमरजीत सिंह (सलूजा गोल्ड स्टील) के सौजन्य से मिला। जिसमे 4 बैरिकेड बाघमारा काली मंदिर मेला परिसर में लगाने का निर्णय लिया गया तथा 2 बैरिकेड सायरबांध के पास लगाया जाएगा। बाघमारा काली मंदिर के पास 4 बैरिकेड को आज दिनांक 10.11.23 को बाघमारा थाना प्रभारी नीतिश अश्वनी को सुपुर्द किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, बाघमारा प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ साव, रीजन चेयरपर्सन एम जे…
Read Moreशादी का झांसा देकर बनाया गर्भवती, फरार
नवादा: नवादा में प्यार, अवैध संबंध और धोखेबाजी का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की को प्यार की झांसा देकर 5 महीना की गर्भवती होने के बाद लड़का छोड़कर फरार हो गया है। जिसके बाद पीड़िता लड़की ने शुक्रवार को महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पांच महीने की गर्भवती लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर कहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव के रहने वाले राजेंद्र रविदास के पुत्र शत्रुघ्न रविदास ने मेरे साथ एक साल पहले प्यार का झांसा देकर…
Read Moreदूसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? बेबी बंप के साथ का वीडियो वायरल
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक खबर आई कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस खबर पर अभी तक विराट और न ही अनुष्का ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की चर्चाओं के बीच बेंगलुरु के एक होटल में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी…
Read Moreमुंबई में सी-लिंक रोड पर छह वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, छह घायल
मुंबई : मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास बीती रात छह वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल और लीलावती अस्पताल में हो रहा है। पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले वर्ली से बांद्रा जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार की मर्सिडीज कार से टक्कर हो गई। इसके बाद इस कार ने टोल…
Read Moreजिन्हें गांव के विद्यालय में नहीं करनी है शिक्षक की नौकरी, वह दे दें इस्तीफा
बेगूसराय : शिक्षा विभाग बिहार के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने कहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय की हुई है। जो शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं वह नौकरी छोड़ दें। गुरुवार की रात बेगूसराय पहुंचते ही के.के. पाठक सबसे पहले रात करीब 9:30 बजे डायट शाहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी उत्तीर्ण नवनियुक्त शिक्षकों से संवाद किया। अधिकारियों के साथ पहुंचे के.के. पाठक ने संवाद के बाद डाइट के विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा…
Read Moreकीचडो से भरा है टंडवा का चुंदरु और गाड़ीलौंग का छठ घाट
टंडवा: औद्योगिक नगरी टंडवा का सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित चुन्दरू और गाड़ीलौंग का छठघाट पूरी तरह कीचड़ों से भरा हुआ है। इस कीचड़ को हटाया नहीं गया तो छठ व्रत को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया कि झारखंड का सबसे सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित चुन्दरू और गाड़ीलौंग छठ घाट में हर साल 10,000 से अधिक श्रद्धालु उदियमान और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध अर्पित करते हैं। इस छठघाट में टंडवा, केरेडारी बड़कागांव, सिमरिया, तथा बालूमाथ के श्रद्धालु भारी संख्या में अर्ध्य देने आते हैं। ऐसे…
Read Moreधनतेरस में क्या खरीदे, क्या नहीं। जाने शुभ मुहूर्त
इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को है। पंचांग के अनुसार, इस साल 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार 10 नवंबर 2023 को ही धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस ( Dhanteras 2023 ) पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है…
Read Moreभोजन में मिला मांस का टुकड़ा, बच्चों की तबीयत बिगड़ी,
भागलपुर : नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कहर टोला तेतरी में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने की घटना सामने आई है। सब्जी में मांस का टुकड़ा देखते ही बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। बच्चो को हंगामा करते देख बच्चो के परिजन भी स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामे की शिकायत पर शिक्षकों ने जब भोजन की जांच की तो शिकायत सही निकली। इसके बाद शिक्षकों ने तत्काल भोजन में मांस का टुकड़ा निकलने की जानकारी आपूर्तिकर्ता एजेंसी बाल विकास एवं पर्यावरण संरक्षण…
Read Moreप्रेमिका ने गला दबाकर प्रेमी की हत्या की
GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई प्रेमिका नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर बलुआ टोला गांव की निशु कुमारी बताई गई है। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मानिकपुर बलुआ टोला गांव के अजय राय की गला दबाकर हत्या के बाद पुलिस मामले…
Read Moreडिप्टी सीएमओ ने अवैध क्लीनिक को किया सील
मुरादाबाद : उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने गुरुवार को मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया वह एक शिकायत के बाद आज क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे थे डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र स्थित मालीपुर रोड रतनपुर कलां में सम्राट हेल्थ केयर पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। क्लीनिक का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में नहीं था। डिप्टी सीएमओ व उनकी टीम ने क्लीनिक से दवाएं व पर्चे जब्त कर…
Read Moreहिन्दी कार्यशाला का आयोजन धनबाद आंचलिक कार्यालय के सभा कक्ष हुआ संपन्न
गोमो: 09 नवंबर 2023 को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन धनबाद आंचलिक कार्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं में से 25 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल के माननीय आंचलिक प्रबन्धक बीरेंद्र कुमार पांडे के सम्बोधन के साथ शुरुआत हुआ। जिसमें उनके द्वारा कहा गया की हमारा क्षेत्र ‘क’ में आता है इसलिए सम्पूर्ण कार्य भी हमारा हिन्दी में होना चाहिए उन्होने बैंकिंग क्षेत्र में हिन्दी का उपयोग का वर्णन किया जिससे अधिक से अधिक कार्य हो…
Read Moreप्रखंड विकास पदाधिकारी ने छठ घाटों की सफाई के लिए दिया गया निर्देश
Md Mumtaz खलारी: खलारी बीडीओ लेखराज नाग एवं खलारी सीओ शिशुपाल आर्य की ओर से आने वाले छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की सफाई के लिए संयुक्त रूप से निर्देश देते हुए पत्र दिया गया है। एसीसी छठ घाट की साफ-सफाई के लिए खलारी सीमेंट वर्क्स प्रबंधन को पत्र दिया गया है। वहीं सीसीएल एनके महाप्रबंधक को खलारी प्रखण्ड अंतर्गत दामोदर नदी, सपही नदी एवं अन्य तालाबों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई कराने को कहा गया है।
Read Moreश्री रामलीला महोत्सव में दूसरे दिन विश्वामित्र मुनि आगमन, ताड़का मारिच सुबाहु वध की प्रस्तुति
Md Mumtaz खलारी: श्रीजानकी रमण मंदिर खलारी के परिसर में सात दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव दुसरे दिन विश्वामित्र मुनि आगमन, ताड़का मारिच सुबाहु वध का सुन्दर प्रस्तुति प्रयागराज से आये धर्म प्रचारक रामलीला मण्डल के कलाकारों ने दी। शाम से शुरू हुई रामलीला कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने पुरे भक्तिभाव से देखकर आनन्द लिया। मौके पर रामलीला के संचालक लवलेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को अयोध्या नगरी में विस्वामित्र मुनि का आगमन के साथ ही अयोध्या नरेश दशरथ के महल में आगमन हुआ। साथ ही विश्वामित्र ने अपनी…
Read Moreयुवा एकता मंच तोपचांची की ओर से कैंडल जुलूस निकाला गया
गोमो: युवा एकता मंच तोपचांची की ओर से कैंडल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गोमो रोड, सुभाष चौक, अस्पताल परिसर, जीटी रोड आदि का भ्रमण करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची पहुंचा। इसका नेतृत्व युवा एकता मंच के अध्यक्ष सदानंद महतो ने किया इस दौरान श्री महतो ने कहा कि युवा एकता मंच के द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर क्रमबद्ध आंदोलन चलाएगी। जिसमें डॉक्टर ए के सिंह को नियम विरुद्ध चलकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो डॉक्टर…
Read Moreसहयोग फाउंडेशन ने ब्लाइंड स्कूल में बच्चों के साथ मनाया दीपावली
गोमो: सहयाेग फाउंडेशन ने गुरुवार काे धनबाद स्तिथ ब्लाइंड स्कूल में बच्चाें के साथ दीपावली मनाया। इस दाैरान बच्चाें के साथ मिट्टी के दीए जलाए गए और बच्चाें के बीच मिठाइयाँ, उपहार फल, वितरित किया गया। इसके पूर्व बच्चाें काे दीपावली और मिट्टी के दिये का जलाने के महत्व काे बताया गया। सहयाेग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य इन बच्चाें के साथ थाेड़ी सी खुशियां बांटी जाए। सहयाेग फाउंडेशन समय-समय पर यहां के बच्चाें के साथ आकर कर मिलते रहता है और उनका हाैसला बढ़ाता…
Read Moreएसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जमशेदपुर : पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल निरीक्षक और सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में मुख्य रूप से उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिया। जिसमें मुख्य रूप से :- 1. वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले एवं मोटरसाईकिल में मोडिफाईड साईलेन्सर लगाने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 2. पासपोर्ट का सत्यापन एक सप्ताह के अन्दर…
Read Moreरेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
जमशेदपुर : जिस काम को करने से मन को संतुष्टि मिले, वही काम करना चाहिए और रक्तदान ऐसे कार्यों में सबसे ऊंचा है। उक्त बातें एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी विजय कुमार महतो ने रेड क्रॉस भवन में एसहिन फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर कही। इससे पूर्व एसहिन फाउण्डेशन के संस्थापक व रेड क्रॉस के पेट्रन आसिफ महमूद, एहसिन इन्टरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ अर्चना द्विवेदी, मानगो नगर निगम के ब्रान्ड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट के मोइनुद्दीन अंसारी, हाजी इलियास…
Read Moreतीन तीन लड़ाई लड़ने वाले नायक देवराज तिवारी का हृदय गति रुकने से टीएमएच में हुआ निधन
जमशेदपुर : गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा निवासी नायक देवराज तिवारी 10 जुलाई 1961 को भारतीय थल के इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए थे। वहीं प्रशिक्षण के बाद उन्हें 1962, 1965 एवं 1971 युद्ध में देश की रक्षा में लड़ने का सौभाग्य प्राप्त था। सफलतापूर्वक सेना में 20 साल सेवा देने के बाद 1 अगस्त 1981 को भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर केबुल कंपनी में सेवा दिए। जिनका गुरुवार सुबह 4:30 बजे टीएमएच में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। साथ ही परिजनों के इंतजार में उनका पार्थिव शरीर अस्पताल के…
Read Moreलोस विस चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं झामुमो : सुप्रियो भट्टाचार्य
परसुडीह में दर्जनों महिलाओं ने ली झामुमो की सदस्यता जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। वे गुरुवार जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि आज महिलाएं घरों से निकलकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। राजनीति समाज सेवा का एक मध्यम ही है। वहीं मीडिया…
Read Moreसाकची बाराद्वारी गांधी आश्रम में सुरभि शाखा ने मनाई दीपावली
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा गुरूवार साकची बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में सभी लोगों के बीच नाश्ता एवं मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही शाखा के सदस्यों ने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली भी मनाई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उक्त कार्यक्रम शाखा सचिव कविता अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके सौजन्य द्वारा किया गया था। वहीं अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसे सफल बनाने में कविता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, उषा चौधरी, पिंकी खेड़िया, मनीषा…
Read Moreटाटा स्टील खेल विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया योग सत्र का आयोजन
जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग ने गुरुवार की सुबह गांधी घाट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग सत्र का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 50 वरिष्ठ नागरिक सदस्यों ने इसमें भाग लिया। यह कार्यक्रम सीनियर सिटीजन फन एंड फिटनेस लीग श्रृंखला का हिस्सा था। वहीं जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के योग प्रशिक्षक अरविंद प्रसाद ने इस सत्र का नेतृत्व किया। जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर के पूर्व डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर और टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी उपस्थित रहे। साथ…
Read Moreविधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र, कहा छठ पर्व की आड़ में सूर्य मंदिर समेत आस-पास कुछ लोग कर रहे हैं कब्जा करने की कोशिश
अश्लील गीतों पर भी रोक लगाने की मांग, जिला प्रशासन संभाले छठ घाट की व्यवस्था जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार विधायक सरयू राय द्वारा जिला उपायुक्त को लिखे पत्र को उपायुक्त कार्यालय में जाकर सौंपा। साथ ही पत्र की प्रति एसडीएम धालभूम, डीडीसी, जमशेदपुर अक्षेस, एसएसपी, एसपी सिटी और सिदगोड़ा थाना प्रभारी को भी दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह आदि मौजुद थे। उक्त…
Read Moreखेसमी पंचायत में बकरी का हुआ वितरण
गोमो: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत खेसमी पंचायत में बकरा विकास योजना के तहत कई लाभुकों को चार बकरी एवं एक बकरा का वितरण तोपचांची ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी फर्नीश्वर रजवार के द्वारा किया गया। इस दौरान सभी लाभुक बकरी पाकर काफी खुश दिखे। और सरकार का सराहना किए। बकरी वितरण में मुख्य रूप से खेसमीं पंचायत की मुखिया सुचित्रा मंडल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मोदी, मुखिया प्रतिनिधि अजीत मंडल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शंकर कुमार, वार्ड सदस्य राजीव रंजन महतो, प्रखित मंडल, सुनील गोप, लखन…
Read More