कतरास: दिनांक 09/11/23 को मोदीडीह कोल डम्प के मजदुरो द्वारा आंदोलन तथा दलालों का बिरोध करने का के प्रयास रंग लाया। गुरुवार को मोदीडीह कोल डम्प में कोयले से पत्थर छांट कर गाडी लोड होने के बाद मज़दूरों की उचित मज़दूरी डियो होल्डर द्वारा वहीं डम्प पर उनकी मजदुरी का भुगतान किया गया और आगे इसी प्रकार से भुगतान किया जाएगा। उचित मज़दूरी मिलने पर मज़दूरों के चेहरे पर ख़ुशी साफ दिख रही थी। मज़दूरों को मज़दूरी दिलाने में संयुक्त मोर्चा के सुरेश महतो, अनुज कुमार सिन्हा, जसीम अन्सारी, पप्पु…
Read Moreडीसी की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक
एसएसपी, डीडीसी, एसपी, एसडीएम, एडीएम समेत अन्य रहे उपस्थित जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बैठक में अगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों, इसके लिए प्रशासनिक एवं…
Read Moreआयुष समिति ने ईलामी प्लस टू स्कूल में आयुर्वेदिक दिवस का हुआ आयोजन
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: आयुष समिति पाकुड़ के निर्देश अनुसार आयुष ग्राम इलामी प्लस टू स्कूल में आयुर्वेदिक दिवस का आयोजन किया गया। आयुष पदाधिकारी डॉ आबू तालिब ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पारंपरिक आयुष पद्धति को हर लोगों को अपना जीवन में अपनाना है। आयुष पद्धति आयुर्वेदिक, योगा, यूनानी, सिद्धां, एवं होम्योपैथिक उपचार से लोगों को बिना दुष्प्रभाव से रोग का जड़ से इलाज किया जाता है। सस्ता एवं सुलभ होने के साथ-साथ साइंटिफिक भी है। दैनिक जीवन व्यस्त होने के कारण खान-पान रहन-सहन में भी…
Read Moreमासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ओपी प्रभारी को दिशा- निर्देश दिया गया। साथ ही दुर्गापूजा 2023 त्यौहार शांति एवं सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों को सुभकामनाएं दी गई। दीपावली, कालीपूजा, छठ पूजा 2023 के मद्देनजर शांति समिति का बैठक करने एवं सुरक्षा, सतर्कता के संबंध में सभी आवश्यक कारवाई करने हेतु सभी थाना, ओ.पी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।…
Read Moreबड़कागांव में धनतेरस आज, सज गई है विभिन्न तरह के समान से बाजार
बड़कागांव : दीपावली एवं धनतेरस को लेकर बड़कागांव प्रखंड तैयारी में मशगूल है लोग अपने-अपने घरों क्यों दुकानों को साफ सफाई करने में लगे हुए हैं मंदिरों का भी , रोगन शुरू हो गया है। धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में ग्राहकों का क्रय विक्रय के लिए आना जाना शुरू हो गया है। बाजार में लगभग पांच लाख रूपये झाड़ू की बिक्री झाडुओं से सज गया है दुकान। बड़कागांव प्रखंड के ज्वेलर्स दुकानों प्रकार के ज्वेलर, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, आर ओ, म्यूजिक सिस्टम संबंधित अन्य सामग्रियां आर के इन्फोटेक,…
Read Moreलोग आयुर्वेद और होमियोपैथ की दवा अधिक से अधिक अपनाये: विधायक
टंडवा:हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत् गुरुवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदऔर टीवी होमियोपैथ के गुणों के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोगों से आयुर्वेद की दवा अपनाने की अपील की । विधायक ने आयुर्वेद और होमियोपाइथ को अपनाने पर जोर दिया ताकी…
Read Moreकदमा बाजार में तेज रफ्तार पल्सर ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की लोगों ने की धुनाई, स्कूटी सवार को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत बाजार मेन रोड पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 निवासी देव नारायण साव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ऑटो से टीएमएच पहुंचाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पल्सर बाइक सवार युवक की जमकर धुनाई कर दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पल्सर बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मामले…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल एमडी ने स्वच्छता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल एमडी ऋतु राज सिन्हा ने गुरुवार उत्साह के साथ आरआरआर मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर शहर वासियों के लिए रवाना किया। यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने और आरआरआर केंद्र (रियुस, रीसाइकल एवं रीड्यूज़) के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान एमडी ने सभा को संबोधित करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने प्रत्येक नागरिक को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी का पंचायत स्तरीय गठन
केरेडारी: हजारीबाग जिला केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सलगा शिव मंदिर में लोकहित अधिकार पार्टी का गठन लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री कुंजबिहारी साहु एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राम विलास साव के निगरानी में सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों के द्वारा किया गया । अध्यक्ष -द्वारिका साव, उपाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव- बबलु राणा, कोषाध्यक्ष- सुभाष साव, संगठन मंत्री विकास कुमार, एवं महिला मोर्चा का भी गठन किया गया। अध्यक्ष -कौशल्या देवी, सचिव -सरिता देवी, कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी। उक्त सभी पदाधिकारियों को फुल माला से स्वागत…
Read Moreबेसिल अभिकर्ताओं व निवेशकों ने दी एकदिवसीय धरना
समर्थन में पहुंचे सांसद पशुपति सिंह धनबाद: बेसिल इंटरनेशनल कंपनी के खिलाफ उसके निवेशकों व अभिकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के पास अपनीफ विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय के पास रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना दिया।धरना के समर्थन में भाजपा के धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सहित भाजपा के कई नेता भी पहुंचें। धरना के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कंपनी में गरीब किसानों ने लोभ में पड़कर अपनी जमा पूंजी लगाई है ऐसे में कंपनी के संचालकों के भाग जाने…
Read Moreटुंडी के रंगामाटी गांव में रातभर हाथियों के झुण्ड उत्पात मचा कर पिरटांड़ वापस लौट गया
दर्जनाधिक ग्रामीणों के खेतों में फसलों को रौंदा, पीड़ित कर रहे मुआवजे की मांग धनबाद : टुंडी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत के रंगामाटी समेत विभिन्न गांवों में मंगलवार की रात लगभग 33 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के खेतों में बाजरा, लाहर समेत कई फसल रौंद कर बर्बाद किया। इस संबंध में फतेहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मुर्मू एवं समाजसेवी मुख्तार अंसारी ने बताया कि बीती रात को लगभग 9 बजे 33 हाथियों का झुंड गिरिडीह जिले के पिरटांड़ की ओर से टुंडी के फतेहपुर पंचायत…
Read Moreशहीदों के नाम एक दिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ऐसोसिएशन झारखंड 08/11/2023 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली की पूर्व संध्या पर शहीदों के नाम एक दिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के दौरान उन सभी शहीदों को नमन किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गया साथ ही हजारीबाग के समाजसेवियों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ऐसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कर, वंदे मातरम, भारत माता की जय की उद्घोष के साथ…
Read Moreविधायक सुखराम उरांव के लेटर हेड व हस्ताक्षर से मुख्य सचिव को भेजा गया फर्जी पत्र
सीएम से की शिकायत कर की दोषियों पर कार्रवाई मांग जमशेदपुर : चक्रधरपुर के झामुमो विधायक सुखराम उरांव के लेटर हेड पर उनके हस्ताक्षर से चाईबासा डीआरडीए कार्यालय में पदस्थापित वरीय लेखा पदाधिकारी अजय यादव की शिकायत मुख्य सचिव से की गई है। जिसपर विभागीय स्तर से जांच भी शुरू हो गई है। जबकि इसी बीच शिकायत को विधायक सुखराम उरांव ने फर्जी करार दे दिया। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से शिकायत भी की है। जिसमें उन्होंने पूरे मामले की गहनता से जांच कर…
Read Moreजीप और सिट्रोएन ने अपने नए पार्टनर ‘भालोटिया ग्रुप’ के साथ खोली मल्टी-ब्रांड डीलरशिप
जमशेदपुर : जीप और सिट्रोएन भारत के पूर्वी हिस्से में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए बुधवार सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर मेन रोड में डीलरशिप का उद्घाटन किया। इस मल्टी-ब्रांड डीलरशिप में जीप और सिट्रोएन कारों का मजबूत पोर्टफोलियो एक ही छत के नीचे मिलेगा। साथ ही यहां आईसीई (पेट्रोल व डीजल) और ईवी (इलेक्ट्रिक) रेंज के वाहनों का विस्तृत पोर्टफोलियो भी उपलब्ध होगा और जो विभिन्न सेगमेंट्स में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। देश के इस महत्वपूर्ण औद्योगिक और आर्थिक केंद्र में मल्टी-ब्रांड डीलरशिप का उद्घाटन यहां मौजूद…
Read Moreखूंटी में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी ऐतिहासिक – राजकुमार सिंह
जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती में बुधवार भाजपा कदमा मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मंडल के प्रवासी राजकुमार सिंह और महानगर महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी जिला में होने वाले विशाल जनसभा में शामिल होने पर कदमा मंडल की भागीदारी पर चर्चा भी हुई। इस दौरान अपने संबोधन में राजकुमार सिंह…
Read Moreबिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे शहर, कहा 2024 के चुनावों में मोदी की जुमलेवाज सरकार का अंत, इंडिया गठबंधन की जीत का बजेगा डंका
जमशेदपुर : बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रियाजुल हक उर्फ राजू बुधवार जमशेदपुर शहर पहुंचे। वे अपने निजी काम से यहां आए थे। वहीं बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित परिसदन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आंनद बिहारी दूबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष नलिनी सिन्हा और ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिवेश राज उर्फ राजा बाबू ने आयोग के अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत भी किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने भी परिसदन पहुंच उनको फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं मीडिया के साथ…
Read More(सीआरपीएफ) झारखंड से जल्द होगा नक्सलवाद का खात्मा : डॉ सुजॉय लाल थाउसेन
रांची : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक डॉ सुजॉय लाल थाउसेन झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बुधवार को सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक के दौरे का उद्देश्य राज्य के पश्चिम सिहंभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा कोल्हान जंगली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जरिये चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा कराना, पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में स्थित आरएएफ कैंप का निरीक्षण करना था। साथ ही थाउसेन ने रांची के सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के वर्तमान…
Read Moreपति ने की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या
गोड्डा : मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित मुख्य चौक के नजदीक उरांव टोला में रामानंद महतो ने पत्नी संचारिया देवी (38) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात काे लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार गौंड मामले की जांच कर शव का पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना…
Read Moreआजसू के पहल पर सस्पेंड हुए एएसआई : माधव
संवाददाता चंदन मंडल कुंडहित (जामताड़ा ): वाहन तलाशी के दौरान सहायक शिक्षक से कथित रूप से डंडा चलाने का आरोप लगने के बाद एएसआई निलंबित हो गए। मामला जिले के बागडेहरी थाने से संबंधित है। थाने में पदस्थापित एएसआई चंद्रिका राम घटना के दिन वाहन की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए एक शिक्षक द्वारा उनके विरुद्ध मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। शिक्षक के साथ हुए इस विवाद पर पिछले दिनों आजसू पार्टी द्वारा एएसआई के विरुद्ध कार्रवाई करने की…
Read Moreआपकी योजनाएं – अपनी योजनाओं को जानें, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है और जो राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिसके तहत राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग श्रेणी के युवाओं को 25 लाख तक का ऋण 40 प्रतिशत ऋण अनुदान (सब्सिडी) के साथ दिया जाता है। वहीं आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी भी हो और जिसकी वार्षिक पारिवारिक आय 5…
Read Moreकदमा और गोलमुरी में मिले डेंगू के 1-1 मरीज, 7 की अस्पताल से हो गई छुट्टी
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार सैम्पल जांच में 2 डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें गोलमुरी टिनप्लेट कॉलोनी से 1 और कदमा से 1 डेंगू पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। वहीं अबतक कुल 12664 सैम्पल की जांच में 1406 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही वर्तमान में 79 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा। जिसमें से 3 का आईसीयू और 76 मरीज नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। जबकि आज 7 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Read Moreउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक
3 आवेदकों को वर्ग 3 तथा 5 आवेदकों को वर्ग 4 के पद पर नियुक्ति के लिए की गई अनुशंसा जमशेदपुर : समारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुकम्पा पर नियुक्ति से संबंधित कुल 20 आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए 3, वर्ग-4 के पद पर नियुक्ति के लिए 5 आवेदनों को अनुशंसित किया गया। बैठक में डीडीसी मनीष कुमार, अपर उपायुक्त समेत अन्य सभी संबधित…
Read Moreस्वयं सहायता समूह की 100 से अधिक महिलाओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कराया गया एक्सपोजर विजिट
जमशेदपुर : नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के दिए निर्देश के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नजदीक के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्सपोजर विजिट कराया गया। वहीं बुधवार उप नगर आयुक्त सुरेश यादव के नेतृत्व में डे एनयूएलएम योजना के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के 100 से अधिक महिलाओं को मानगो नगर निगम अंतर्गत मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 में स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान महिलाओं को…
Read Moreधनतेरस कल, तैयारियां पुरी, ग्राहकों को लुमाने में जुटे व्यवसायी, ऑफर की लगी झड़ी
टंडवा: दीपावली के पूर्व मनाई जानें वाली धनतेरस का पर्व की तैयारी व्यवसायियों द्वारा पुरी कर ली गई है। धनतेरस के अवसर पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आभूषण बाजार के अग्रणी प्रतिष्ठान अलका ज्वेलर्स, न्यू जेवर ज्वेलर्स व जेवर ज्वेलर्स में सोना चांदी के जेवरात समेत सिक्का उपलब्ध है। अलका ज्वेलर्स के संचावक राजू सोनी व न्यूजेवर ज्वेलर्स के संचालक संजय सोनी ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में सोना के खरीदारी पर वजन के बराबर चांदी के सिक्का के अलावा सोना के जेवरात मे मेकिंग…
Read Moreडीएवी पब्लिक स्कूल मे छात्राओं के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर
टंडवा:- डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, नॉर्थ करणपुरा के छात्राओं के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर । छात्राओं के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच एवम काउंसलिंग लड़कियों में एनीमिया और आयरन की कमी की समस्या को देखते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए डी.ए.वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी संजीवनी से डॉ शिप्रा रानी तथा डॉ आफताब अली एनटीपीसी संजीवनी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं, कार्यरत…
Read More