पथरा ओपी प्रभारी ने दो भाइयों के बीच वर्षो से चल रहे जमीनी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया।

मेदिनीनगर : हरिहरगंज पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह के द्वारा पथरा ओपी क्षेत्र के ग्राम पररिया गांव में दो भाइयों के बीच वर्षो से चल रहे जमीन विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया गया।जानकारी के अनुशार पररिया गांव निवाशी विंदेस्वे यादव और मदन यादव आपस में सगे भाई है।कई वर्षो से जमीन को लेकर इन दोनो भाईयों के बीच झगड़ा होता रहता था।

शनिवार की सुबह भी जमीनी विवाद को लेकर दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे।इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा झगड़ा होने की जानकारी पथरा ओपी प्रभारी मंटू सिंह को दी गई।झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही मंटू कुमार सिंह अपने दलबल के साथ ग्राम पररिया पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोनो भाईयों के बीच हो रहे जमीनी विवाद को सुलझाने का काम किया।मंटू कुमार और ग्रामीणों के द्वारा दोनों भाई के जमीन का बटवारा कर दिया गया।अब दोनो भाई संतुष्ट है।दोनो भाईयों ने पथरा ओपी प्रभारी और ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

बताते चले की मंटू कुमार सिंह जहां जिस थाना क्षेत्र में प्रभारी रहे है।उन्होंने उस थाना क्षेत्र में ऐसे कई मामले को सुलझाने का काम किया है।

Related posts