पहले पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

 

मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी बुधन भुइयां की पत्नी सुनैना देवी उम्र 35 वर्ष अपने पहले पति के प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में सुनैना देवी के दूसरे पति बुधन भुइयां ने बताया कि वर्ष 2009 में सुनैना का विवाह पाटन थाना क्षेत्र के बरसइता गांव निवासी प्रेम भुइयां से हुआ है था। शादी के कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों कागजी प्रक्रिया के तहत अलग हो गए। अलग होने के बाद सुनैना का दूसरा विवाह 2011 में बुधन भुइया से विवाह हो गया। दूसरी शादी होने के बाद भी पहले पति प्रेम भुइयां के डराने धमकाने से सुनैना लगातार उसके संपर्क में रही। इस बीच बुधवार की सुबह फोन पर किसी बात को लेकर सुनैना का पहले पति प्रेम कुमार से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद सुनैना घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके वजह से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

Leave a Comment