नाबालिगा से दुष्कर्म कर मां को भेजा वीडियो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के औद्योगिक टाउनशिप दुर्गापुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से पहले बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देते समय उसने वीडियो बना लिया था जो पीड़िता की मां के साथ ही कई अन्य लोगों को भेज दिया था। आरोपित के मोबाइल फोन से शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद पीड़िता की मां ने कोक अवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित लतीफुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया जहां सरकारी वकील ने उसकी पुलिस हिरासत की मांग की। आरोपित पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि करीब 15 दिन पहले पीड़िता को आरोपित ने अपने घर बुलाया। उसने नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया।

इसके बाद आरोपित ने न सिर्फ उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। उसने कुछ लोगों के साथ वीडियो शेयर कर दिया, जिसमें पीड़िता की मां शामिल थी। पीड़िता की मां ने बताया कि पहले तो उसे कुछ नहीं पता था। घटना के बाद उनकी बेटी टूट गई और अपनी दादी के घर जाने की जिद करने लगी। आखिरकार, पीड़िता की मां को असली घटना का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

Related posts