रामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर

20 जुलाई को होगा वेदी का निर्माण, 21 जुलाई सुबह 8 बजे से पूजा, 22 जुलाई को दोपहर 12.30 से महाप्रसाद

 

जमशेदपुर: विधायक सरयू राय 24 वें वर्ष भी रामार्चा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। जिसके तहत 21 जुलाई की सुबह 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। विधायक कार्यालय के निकट वाला मैदान, जिसे अब रामार्चा मैदान भी कहा जाने लगा है, वहां पंडाल लग रहा है। 22 जुलाई को इसी मैदान में महाप्रसाद का वितरण होगा। पिछले कई वर्षों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण यहीं प्रसाद पाते रहे हैं। रामार्चा पूजा बेगूसराय के नामचीन पंडित गौरीकांत ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न होगा। सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा समेत आधा दर्जन पंडित पूजन कार्य में शामिल होंगे। जिसमें मुख्य यजमान विधायक सरयू राय होंगे। इस संबंध में विनोद पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई को विधायक कार्यालय परिसर में वेदी का निर्माण होगा। वेदी को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। साथ ही पूजन की समस्त तैयारियां भी 20 तारीख को पूर्ण हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की सुबह 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ की जाएगी। पहले चरण में पवित्रिकरण के उपरांत शांतिपाठ किया जाएगा। जिसके बाद संकल्प पूर्व गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन होगा। फिर रक्षा विधान, ब्राह्मण वरण होगा। इसके बाद वेदी पर चार आवरण में भगवान श्रीराम सहित उनके पूरे परिवार, वीर बजरंग बली, नवग्रह, दस दिगपाल, भगवान शिव, सप्तऋषि, अष्ट वसु, वास्तु, शक्तियों की पूजा और पवित्र नदियों की पूजा इत्यादि की जाएगी।

Related posts