झारखंड : 15 अंचलों में नए सीओ की पोस्टिंग

रांची: राज्य सरकार ने 15 अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में शुक्रवार को भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक राकेश कुमार श्रीवास्तव को अंचल अधिकारी नगड़ी, सुमन कुमार सौरभ को अंचल अधिकारी अरगोड़ा, पंकज कुमार भगत, सीओ पांचाल मंडोर, प्रणव ऋतुराज अंचल अधिकारी गिरिडीह, अभिषेक कुमार को अंचल अधिकारी नवाडीह, रणवीर कुमार को अंचल अधिकारी चतरा, अमरदीप सिंह को अंचल अधिकारी मेदिनी नगर सुदीप इक्कू अंचल अधिकारी पुटकी बालेश्वर राम अंचल अधिकारी बड़का गांव, राजेंद्र कुमार दास को अंचल अधिकारी टंडवा, अरुणिमा एक्का को अंचल अधिकारी सिल्ली, अमित भगत, अंचल अधिकारी नामकुम, राजेश कुमार मिश्रा को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची राकेश कुमार तिवारी अंचल अधिकारी सेन्हा, नित्यानंद प्रसाद अंचल अधिकारी छतरपुर पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related posts