खूंटी में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी ऐतिहासिक – राजकुमार सिंह

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती में बुधवार भाजपा कदमा मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मंडल के प्रवासी राजकुमार सिंह और महानगर महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी जिला में होने वाले विशाल जनसभा में शामिल होने पर कदमा मंडल की भागीदारी पर चर्चा भी हुई। इस दौरान अपने संबोधन में राजकुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है और उनकी जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक जनसभा में शामिल हों। वहीं बैठक को ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चितरंजन वर्मा, ललन चौहान और शंकर रेड्डी ने भी संबोधित किया। मौके पर अजय झा, रमेश बास्के, भोला शर्मा, शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, विरेन्द्र सिंह गुटटर, कार्तिक गोप, अशोक, विक्की यादव, संजय शर्मा, कृष्णा देवी, रेणु झा, डीएन सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश सोनकर, संतोष सिंह, अमित मंडल, संगीता सिंह, प्रीति पंडा, अविनाश प्रसाद, प्रणव दास समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts