कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में चलाया जनसंपर्क अभियान 

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत गुरुवार की सुबह भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा नगर गैस गोदाम के पास से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतिमा नगर बस्ती के प्रत्येक घरों में संपर्क कर पर्चा बांटते हुए कुसुम नगर एवं बागे बस्ती के लोगों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाकर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रभारी ललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री अजय झा, भोला शर्मा, तपन कर्मकार, रमेश बास्के, राजेश सोनकर, बर्मा प्रसाद, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, विक्की यादव, डीएन सिंह, टीटू दास, केएन ओझा, प्रेम कुमार, रेणु झा, राजाराम, बिनोद रजक, मनोज कुमार सिंह, गणेश भुमिज, पंकज सिंह, तापस सरकार, संजय शर्मा, पारसनाथ शर्मा, मोहन दुबे, प्रमोद कुमार, चिन्तामणी दूबे, अंजी राव, राजू सिंह, अंशु सिंह, अभिषेक सिन्हा, खुशी ओझा, राकेश सिंह, गौरी शंकर सिंह, सरिता शर्मा, अजय शर्मा, संजय केसरी, कमलेश अवधेश लाल, महेंद्र तिवारी, गुड्डी देवी, सुनील कुमार, अविनाश शर्मा, सुरेश साहू समेत अन्य मौजूद अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts