जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सिंहभूम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमें जमशेदपुर महानगर के विभिन्न प्रखंडों में निवास करने वाले प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से रक्त दान किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर संध्या 6 बजे तक चला। इस दौरान 73 यूनिट संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देश के लिए शहीद हुए जवान किशन कुमार दुबे की माता जगमाया देवी ने उपस्थित होकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विधायक सरयू राय द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों के नाम से रक्तदान महादान कार्यक्रम अवश्य करनी चाहिए। वहीं आनंद मार्ग के सुनील आनंद झा द्वारा मानवता पर मार्ग दर्शन दिए। मौके पर सुजीत कुमार साहू, जनार्दन पांडेय, हरे राम ओझा, मुन्ना दुबे, भीम यादव, संजय सिंह, डॉ भोला लोहार, अनिरुद्ध कुमार गिरि, हर्ष कुमार यादव, रविंद्र कुमार पाण्डेय, विवेक सिंह, हरे राम तिवारी, मीना सिंह, आदित्य वर्मा, राजेश चौबे, यशवंत शुक्ला, विशाल कुमार यादव, सूरज कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बलबीर मंडल जिला अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच, नीरज सिंह समेत अन्य संगठनों से कई कार्यकर्ता मौजूद थे
पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में विहिप और बजरंगदल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
