रामनवमी महासमिति ने मनीष जायसवाल को झांकी जुलूस में आने का दिया निमंत्रण

बड़कागांव: रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के हजारीबाग आवास में मुलाकात कर बड़कागांव रामनवमी जुलूस में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौपा. विवेक सोनी ने बताया कि हजारीबाग सदर विधायक व लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को बड़कागांव जुलूस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया हूं. इसके अलावा पेयजल, बिजली, टॉयलेट, स्वच्छता से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. मौके पर सरोज सोनी, रितेश दांगी, अभिषेक तिवारी, रंजीत मेहता, दिनेश सिंहा, सुरेश राणा  व अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Related posts