जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस सह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार भाजपा कदमा मंडलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कदमा मंडल प्रवासी राजकुमार सिंह की उपस्थिति में आदित्यपुर खरकाई पूल के पास स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष भोला शर्मा, संतोष सिंह, विक्की यादव समेत अन्य मौजूद थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
