जमशेदपुर : उप नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इंटेक वेल, रामनगर, श्यामनगर, वैकुंठ नगर आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने छठ घाटों की साफ सफाई समेत आस-पास के क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट के रिपेयरिंग, नाली आदि में कल्वर्ट लगाने, सड़कों के समतलीकरण आदि कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।साथ ही छठ घाटों के आस-पास उगे हुए झाड़ियां की कटाई एवं गंदगी को साफ करने संबंधी निर्देश भी दिया। ताकि छठ व्रतियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।आवश्यकता के अनुसार छठ घाटों के आस-पास जेसीबी लगाकर साफ सफाई का कार्य करने और मिट्टी कटाव कर गड्ढों को भरने का निर्देश भी दिया। छठ घाट में साफ सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को पर्व से पूर्व कार्य समाप्त करने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
Related posts
-
कदमा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित
जमशेदपुर : कदमा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा द्वारा गुरुवार से तीन... -
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोनारी पुलिस ने दो को भेजा जेल
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत खुंटाडीह में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में... -
उत्तरी करनडीह में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी करनडीह में गुरुवार पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधिवत...