आईजी ने शक्ति कमांडो फोर्स को झंडा दिखाकर किया रवाना, डीआईजी और एसएसपी रहे उपस्थित 

 

जमशेदपुर : साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर से शनिवार की संध्या आईजी अखिलेश कुमार झा ने झंडा दिखाकर शक्ति कमांडो फोर्स को रवाना किया। इस अवसर पर डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग के अलावा सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। मौके पर आईजी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा शक्ति कमांडो फोर्स की शुरुआत कर एक अच्छा इंशिएटिव लिया गया है। इससे शहर के स्कूलों और कॉलेजों में पठन पाठन करने वाली छात्राओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति हमेशा से तत्पर है। इस फोर्स में छह शक्ति कमांडो वाहन शामिल हैं और जिन्हें आज रवाना किया गया है। इस फोर्स द्वारा स्कूल और कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर समस्याएं जानेंगी। साथ ही वहां के छात्राओं से भी बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज के आस-पास असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त कर संबंधित थाने या फिर कंट्रोल रूम को सूचना देगी। साथ ही उन्होंने डायल 112 का निरीक्षण कर जमशेदपुर पुलिस की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि 112 का रिस्पांस बहुत ही अच्छा है और अब हम उसपर जो लोगों की शिकायत आती है उसे और अच्छा कैसा कर सकें, इसपर भी विचार किया जा रहा है। इसकी हमने समीक्षा भी की है। साथ ही लोगों की शिकायत पर हम कैसे उचित और अविलंब कारवाई कर सकें। इसका प्रयास भी किया जा रहा है। कंट्रोल रूम जिम्मेदारी सीसीआर डीएसपी और पुलिस पार्टी की है। जहां 112 पर शिकायत आने पर उसकी समीक्षा कर अगर कारवाई नहीं होती है तो वे एसएसपी और एसपी सिटी के संज्ञान में लाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि जनता की शिकायतों को दूर किया जा सके। इसके साथ ही साइबर थाना की कार्य प्रणाली की समीक्षा भी की गई। अभी साइबर थाना में आईटी एक्ट के कांडों का अनुसंधान इंस्पेक्टर रैंक के पधाधिकारी के द्वारा किया जाता है। अभी झारखंड सरकार के नए नोटिफिकेशन के आलोक में जो भी सब इंस्पेक्टर और जो साइबर थाना में पदस्थापित है। उन्हें एक रैंक का पेपर प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से भी 10 सब इंस्पेक्टर को पदस्थापित कर इंस्पेक्टर रैंक पर प्रमोशन लेकर योगदान दिया है। जिससे हमें आईटी एक्ट के मामलों के अनुसंधान में काफी हद तक मदद मिलेगी। साइबर कांडो की संख्या काफी ज्यादा है। आप जानते हैं कि साइबर अपराध पूरे देश में बढ़ गई है। यह एक नए प्रकार का अपराध हो गया है और पुलिस उससे कैसे लड़े, इसका प्रयास कर रही है। कई जिलों में साइबर थाना का गठन भी हुआ है। जमशेदपुर में भी हम बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment