कतरास: धनबाद कार्मिक नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद भगवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह का स्वागत कमेटी के सदस्य एवं कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने किया एवं श्री सिंह ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को संबोधित किया एवं महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मौके पर सत्यदेव साव, मुकेश कुमार, अजय कुमार, विकाश सिंह, नागेंद्र सिंह एवं सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में कांग्रेस नेता रणवीर सिंह पहुंच महाराज से लिया आशीर्वाद
