कोडा़डीह में आयोजित श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ के जलयात्रा में शामिल हुए दीप नारायण सिंह

गोमो: कोडा़डीह में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा के साथ किया गया। जलयात्रा में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। जलयात्रा कोडा़डीह मंदिर परिसर यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर कतरी नदी लिलौरी मंदिर पहुंचा और मंत्रोच्चारण के साथ जलभरण कर दुर्गाटोकिज मोड़, श्यामडीह मोड़, फुलवार होते हुए पुनः यज्ञ मंडप वापस आकर जलयात्रा की समाप्ति की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु जलयात्रा में शामिल हुए। जलयात्रा में साथ चल रहे विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने यज्ञ समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। यज्ञ का आचार्य नवीन पाण्डेय के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव सिंह, यज्ञ यजमान सुखदेव शर्मा, राम चन्द्र शर्मा, काली शर्मा, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष मिट्ठू रजवार, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदिप सिंह, रवि शर्मा, गोकुल शर्मा, सुभाष सिंह, आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Related posts