जहरीला सांप के काटने पर 35 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के टोना गांव निवासी बीरबल पासवान की पत्नी संगीता देवी उम्र 35 वर्ष को शनिवार की सुबह जहरीला सांप ने काट दिया।जिसमें उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह संगीता अपने घर के आंगन में खाना बनाने के लिए मसाला पीस रही थी। इसी बीच जहरीला सांप ने उसे काटकर जख्मी कर दिया। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर संगीता के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देख रेख में संगीता का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts