अलग-अलग गांव में सांप के काटने से महिला सहित तीन व्यक्ति घायल

 

मेदिनीनगर: अलग-अलग गांव में सोमवार को महिला सहित तीन लोगों को सांप ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के बरकट गांव निवासी उपेंद्र साव का पुत्र नितिन कुमार गुप्ता उम्र 14 वर्ष सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़कर अपने घर आ रहा था।इसी बीच रास्ते में जहरीला सांप ने काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी और नावा बाजार थाना क्षेत्र के चेचनहा गांव निवासी मुनेश राम के पुत्र शिवम कुमार उम्र 7 वर्ष को सोमवार की शाम जहरीला सांप ने काट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।उसका भी इलाज मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही तीसरी घटना में गढ़वा जिला के भंडार गांव निवासी शैल पांडे की पत्नी सुशीला देवी उम्र 50 वर्ष जहरीला सांप के काटने पर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे सुशीला देवी अपने खेत पर काम करने गई थी। उधर से घर लौटने के क्रम में जहरीला सांप ने उन्हे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment