सड़क पर फेके गए मिट्टी के कारण लोगों में आक्रोश

 

मेदिनीनगर: नगर निगम वार्ड नंबर 19 के निवाशी विश्वनाथ सिंह ने अपने घर में खोदे गए मिट्टी को पीसीसी सड़क पर ही फेंक कर सड़क को नरक बना दिया है। जिसके कारण सड़क पर चलने वाले राजगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अभी बरसात का मौसम है, पानी बरसने के बाद लोग इस मिट्टी में फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।वही नगरनिगम के सफाई कर्मी एक बार भी इस मोहल्ले में साफ सफाई के लिए नहीं आते हैं। जिसके कारण यहां आस-पास के क्षेत्र में काफी गंदगी फैली हुई है।गंदगी के कारण लोगों में संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है।वही विश्वनाथ सिंह के द्वारा सड़क पर मिट्टी फेक जाने को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश उत्पन्न है। सड़क पर फैले मिट्टी के कारण कभी भी यहां पर झगड़ा होने की संभावना है। लोगों ने नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि विश्वनाथ सिंह के द्वारा सड़क पर फेके गए मिट्टी को जल्द से जल्द हटाया जाए और विश्वनाथ सिंह  को फाइन किया जाए।

Related posts