विधायक संजीव सरदार ने 5 हजार मिट्रिक टन अनाज गोदाम निर्माण का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर में बनने वाले अनाज गोदाम निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जिसकी क्षमता 5000 मिट्रिक टन होगी। साथ ही इसके निर्माण की लागत राशि लगभग 6 करोड़ रूपए है। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गोदाम में खाद्य अनाज सुरक्षित रहे और इसलिए इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृति भी ली थी। वहीं 15 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसका आनलाइन शिलान्यास भी किया था। जिसके बाद आज भूमि पूजन के साथ इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, महिला नेत्री नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, गणेश सरदार, निजाम खान, मनोज नाहा समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts