डीलर्स फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का पांचवां दिन आज, कहा सभी मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल

केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपेक्षा से त्रस्त हैं देश के 5 लाख 38 हजार जन-वितरण विक्रेता

गिरिडीह:- आल इंडिया फेयर प्राईस शाॅप डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुलाए गए देश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन कल प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सैंकड़ों जन- वितरण विक्रेताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा वर्षों से हमारी उपेक्षा और अनदेखी की जा रही है। कोविड के समय में हम सभी ने अपने जान की परवाह किए बगैर लोगों तक अनाज पहुंचाने का काम किया लेकिन हमारे योगदान को भुला दिया गया। हमारे कई साथियों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार ने कभी उनकी सुध तक नहीं लिया।
अन्य ने कहा कि हम वर्षों से देश के 81 करोड़ जनता का पेट भरने का काम कर रहे हैं लेकिन हम स्वयं भूखे हैं।‌ आज हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति है। सरकार की उदासीनता के कारण हमारा वर्तमान एवं भविष्य अंधकारमय है। सरकार को यह समझना चाहिए कि हमारे भी बाल-बच्चे हैं। उनका भी भविष्य है।
वहीं अन्य ने कहा कि सरकार को हमारी सभी 16 सुत्री मांगों को मानना होगा। जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक हमारा यह हड़ताल इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।

Related posts