बोड़ाम में प्रेमी से विवाद होने पर प्रेमिका ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, एमजीएम में किया मृत घोषित 

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना अंतर्गत बराजपुर गांव निवासी 18 वर्षीय प्रेमिका मोनिका सोरेन ने शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे प्रेमी से विवाद होने पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी पाकर परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मामले में पिता सुकू सोरेन ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका सोरेन ने इसी साल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर से इंटर पास की थी। उसने शुक्रवार को ही विद्यालय से टीसी भी निकाला था। जिसके बाद वह आज आईटीआई में दाखिला लेना चाहती थी। सुबह से वह घर में ठीक थी। जिसके बाद उन्हें ड्यूटी पर उसके फांसी लगाने की सूचना मिली। जिसके बाद वे घर पहुंचे तो देखा कि बेटी चुनरी के सहारे लकड़ी से फंदे पर लटकी हुई है। घटना की सूचना पत्नी ने उन्हें फोन कर दी। वहीं मृतक की बड़ी बहन मंसूरी सोरेन ने कहा कि उसने सुबह 10:30 बजे बहन से फोन पर बात की थी। साथ ही उसने बहन को हॉस्टल में प्रोग्राम होने के कारण साड़ी लेकर आने को कहा। मगर बहन ने कुछ काम होने के कारण नहीं आने की बात कही। जिसके बाद ही उसके फांसी लगाने की खबर मिली। वहीं बड़ी बहन ने कहा कि बोड़ाम कालाझोर के रहने वाले अर्जुन हांसदा के साथ उसकी बहन मोनिका का बीते चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहन उससे शादी करना चाहती थी। मगर अर्जुन पहले अपनी बहन की शादी करना चाहता था। जिसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आज भी घटना से पहले उसने मोबाइल पर अर्जुन से बात की थी। जिसके बाद ही यह घटना घटी। वहीं अस्पताल में मृतक मोनिका के मोबाइल पर अर्जुन का लगातार फोन भी आ रहा था। जिसके बाद उसे भी घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना संबंधित थाने को नहीं दी गई थी।

Related posts