बड़कागांव के शिक्षण संस्थानों में स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न स्कूलों कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस कृपया मनाया गया. करणपुरा कॉलेज में प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो, इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, झारखंड कॉलेज में प्राचार्य विनोद यादव, आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक, सेंट्रल पब्लिक स्कूल में निर्देशक विनोद सिंह एवं प्राचार्य गायत्री सिन्हा के नेतृत्व में युवा दिवस पर लोगों ने ने कार्य करने का संकल्प लिया. एवं विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी बताई गई. बीएम मेमोरियल स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई. अध्यक्षता उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर व संचालन आनंद कुमार पासवान ने किया.

इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया. विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर ही विश्व भर में युवा दिवस मनाया जाता है। हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्गों पर चलने की आवश्यकता है. मौके पर उपनिर्देशक पिंटू कुशवाहा प्राचार्य कैलाश कुमार, प्राचार्य पूनम कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, विनोद नायक, अमीन अंसारी, आशीष कुमार, महेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार दास, एरिका टोप्पो, जेमा तिग्गा, सरिता बा, देवंती देवी, अफसाना परवीन, स्नेहा कुमारी, गंगा भारती, अंजलि कुमारी, दुर्गा देवी, संजू देवी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Related posts