गोलमुरी गोलीबारी में दो गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद 

जमशेदपुर : बीते 16 अप्रैल को गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल टाउन के पास लगभग 2 बजे अपराधियों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर तीन राउंड गोलीबारी की थी। जिसके बाद पुलिस ने भुक्तभोगी गोलमुरी निवासी संदीप कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसमें पलामू पीपरा मंसुरिया सह वर्तमान गोविंदपुर निवासी सुमित कुमार यादव उर्फ मुड़ी और गोलमुरी टुइलाडूंगरी लाइन नंबर एक का रहने वाला विक्की सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल,…

Read More

कोवाली में एक किलो गांजा के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, ओडीशा से आता था गांजा

जमशेदपुर : बीते रविवार की संध्या लगभग 7 बजे कोवाली थाना अंतर्गत बालीडीपा हाट टोला के पास स्थित ओम प्रधान होटल में छापेमारी कर पुलिस ने संचालक छोटा बागलाता निवासी सुकू महाकुड़ को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से पुलिस ने भुरे रंग के पैकेट में रखा हुआ 1 किलो 64 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले का खुलासा सोमवार पुलिस ऑफिस में…

Read More

सिमरिया अनुमंडल पुलिस ने नशा के सौदागरों के विरुद्ध की फिर बड़ी कार्रवाई

करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए के अफीम के साथ तस्कर पिता- पुत्र गिरफ्तार सिमरिया: सिमरिया अनुमंडल पुलिस को नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए का 28.005 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर पिता- पुत्र को गिरफ्तार करने मे सफल रही । गिरफ्तार तस्करों में महेंद्र दांगी और पुत्र दीपेंद्र दांगी गिद्धौर चौक के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार महेंद्र दांगी के मवेशी शेड से 28.005 किलोग्राम अवैध अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किया…

Read More

धनबाद में साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी सहित अन्य सामान बरामद

धनबाद: धनबाद साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के कुख्यात बदमाश विक्रम दास को साइबर अपराध से जुड़े कई सामानों के साथ गोबिंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। धनबाद साइबर सेल के डीएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को गुप्त सूचना मिली थी की गोबिंदपुर और निरसा थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी लोगों को झांसा देकर उनके गाढ़ी कमाई को ठगने में लगे हैं। जिसके बाद साइबर सेल ने एक विशेष टीम गठित कर…

Read More