टाटा स्टील यूआईएसएल ने कदमा उलियान फ्लैट्स और बारीडीह पोस्टल पार्क-2 में फिटनेस जोन किया जनता को समर्पित

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शनिवार कदमा स्थित उलियान फ्लैट्स और बारीडीह पोस्टल पार्क-2 में एक अत्याधुनिक फिटनेस जोन का उद्घाटन कर एक स्वस्थ और जीवंत समुदाय को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह पहल इन इलाकों के निवासियों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाउन ओ एंड एम सह आरई के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा, विशिष्ट तिथि टाटा वर्कर्स यूनियन…

Read More

क्यों बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जाने

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऊर्जा विभाग (झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड) जेएसईआरसी द्वारा जारी टेंडरों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जेयूएसएनएल ने एक निविदा निकाली है। इसे जेएसईआरसी के द्वारा अनुमोदन नहीं दिया गया है। उसके मुताबिक इसकी अभी कोई जरूरत नहीं है। दो ग्रिड सब स्टेशन (चांडील-169 करोड़, कोडरमा-213 करोड़) के लिए निकाली गयी निविदा की अनुमानित लागत 382 करोड़ रुपये है। मरांडी ने कहा है कि जेएसईआरसी के अनुमोदन के बिना इस निविदा को निकाला जाना…

Read More

पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

गरियाबंद : देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई में शुक्रवार रात गंगेश्वर सोनवानी को उसके बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों मां-बेटे ने मिलकर डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर गंगेश्वर की हत्या कर दी, जिसका शव लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने गंगेश्वर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मृतक…

Read More

जिले में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से हो रही फेल, भाजपा नेता के सहयोग से 29 घंटे बाद मरीज को मिला एम्बुलेंस

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। मरीज तड़प रहे हैं। मगर उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार फिर से एक मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायत सामने आई। जिसके तहत बिरसानगर निवासी एम. सोय हृदय रोग से ग्रस्त हैं और वे एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बीते बुधवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिसके बाद गुरुवार की सुबह 11 बजे से मरीज की बड़ी बहन…

Read More

Big News महेंद्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरु होगी। क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है।…

Read More

सात हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

मुरादाबाद : भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद टीम ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यालय अपराध शाखा से पुलिस इंस्पेक्टर अपराध बली मोहम्मद को ₹7000/- की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन ट्रेप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर रश्मि चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अपराध निरीक्षक पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि जनपद सम्भल के थाना रजपुरा स्थित ग्राम पतेई नासिर निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. राजवीर सिंह 3 अक्टूबर को…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह दिल्ली गए। झारखंड के 24 में से 8 जिले अति माओवाद प्रभाव वाले झारखंड के आठ जिले माओवादियों की सक्रियता के लिहाज से अति माओवाद प्रभाव श्रेणी में हैं। राज्य के 16 जिलों में माओवादियों का प्रभाव है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूर्व में देशभर के 90 जिले माओवाद प्रभावित थे…

Read More

पोटका पुलिस ने महिला के हत्यारे को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद

जमशेदपुर : बीते 2 अक्टूबर की रात्रि लगभग 9 बजे पोटका थाना अंतर्गत नेतोसाई गांव के लोगों ने पुलिस को एक महिला के हत्या होने की सूचना दी। वहीं घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक महिला का शव पलंग के ऊपर पड़ा हुआ है और उसके गले पर जख्म के निशान भी है। इस दौरान पुलिस ने मृत महिला की पहचान पोटका चेमाईजुड़ी घिरौल निवासी 35 वर्षीय साकरो मुर्मू के रूप में की।…

Read More

उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम में डेंगू को लेकर अभियान जारी, 10 हजार रुपए वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए गुरुवार व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया। इस दौरान ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जाकिर नगर, डिमना रोड, डिमना बस्ती आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर डेंगू के लारवा की जांच भी की गई। साथ ही जांच में जिनके घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि पाया गया उनपर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। इसी क्रम में जवाहर नगर रोड नंबर 9 में डेंगू जांच करते…

Read More

मदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप

Ranchi : मदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. यह मामला जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में छात्रा के पिता ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज कराए गए शिकायत में बताया है कि उनकी पुत्री ओरमांझी के मदरसा में पढ़ने जाया करती थी. पिछले एक हफ्ते से वह काफी परेशान दिख रही थी और मदरसा जाने में आनाकानी कर रही थी. जब उन्होंने ने अपनी बेटी से इसका कारण जानने की कोशिश की, तब उन्हें यह जानकारी…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री के घर से 100 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों का टूटा ताला, एक में हुई चोरी, दो में चोरी का प्रयास

– पुलिस पेट्रोलिंग पर उठा सवालिया निशान, मंत्री के आर्म गार्ड ने भी नहीं दी जानकारी जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत बाजार मेन रोड स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों का ताला चोरों ने तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने एक दुकान में चोरी की। जबकि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। घटना मंगलवार और बुधवार देर रात्रि की बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय भी मौजूद है। इसके…

Read More

लगातार बारिश से कई घर गिरे, दीवार से दबकर अधेड़ की मौत

कोडरमा : जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा पंचायत के लतबेधवा गांव में अधिक वर्षा होने के कारण मिट्टी का घर गिरने से सदानंद सिंह (54) की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह घर में था और इसी दौरान मिट्टी के घर की दीवार गिरने से वह उसमें दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सदानंद सिंह को दो पुत्र एक पुत्री, पत्नी और मां है। अबतक उसे किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला था और पूरे परिवार के साथ कच्चे घर में रहता था। इधर,…

Read More

उपायुक्त ने जिले के 1500 सरकारी स्कूल के प्रचार्यों के साथ की वीसी

जमशेदपुर : जिले में डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता लाने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1500 सरकारी स्कूल के प्राचार्य के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी प्राचार्य को यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया कि बच्चों को प्रार्थना सभा एवं क्लासरूम में डेंगू से बचाव को लेकर जरूर जानकारी दें। साथ ही बच्चों को पूरे शरीर को…

Read More

विधायक सरयू राय ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार डोरंडा रांची स्थित जज बंगला कैंपस में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्व. कैलाश प्रसाद देव को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे उनके श्राद्ध संस्कार में शामिल होने जमशेदपुर से रांची आए थे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस भी बंधाया।

Read More

19 दिनों तक चलने वाले कदमा गणेश मेला का बुधवार हुआ समापन, धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

जमशेदपुर : बीते 19 सितंबर से बाला गणपति विलास कमिटी द्वारा आयोजित कदमा गणेश मेला का समापन 19 दिनों बाद बुधवार को हुआ। इस दौरान धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें डीजे की धुन पर सैकड़ो की संख्या में युवा थिरकते हुए नजर आए। वहीं विसर्जन में मनमोहक झांकियां भी बनी हुई थी। जिसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उम्र पड़े। पूजा कमिटी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस कदमा रंकिनी मंदिर से…

Read More

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने टीएमएच के जीएम से मुलाकात कर की मुद्दों पर चर्चा

जमशेदपुर : झामुमो प्रतिनिधिमंडल बुधवार 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार के नेतृत्व में टीएमएच के जीएम से मुलाकात करने पहुंचे। मगर जीएम किन्हीं कारणों से शहर से बाहर थे। जिसके बाद वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने वीडियो कॉल पर जीएम की बात झामुमो प्रतिनिधिमंडल से कराई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों द्वारा मरीज व उसके परिजनों से किए जा रहे दुर्व्यवहार, सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार के अलावा सितंबर माह में 27 मरीजों की अस्पताल में हुई मौत समेत अन्य मुद्दों पर के चर्चा की। जिसपर जीएम…

Read More

बर्मामाइंस भक्ति नगर वासियों ने असमाजिक तत्वों के विरुद्ध एसएसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत भक्ति नगर वासियों ने बुधवार भक्ति नगर समिति के बैनर तले स्थानीय असमाजिक तत्वों के विरुद्ध एक लिखित शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लिखित शिकायत में बस्ती वासियों ने कहा कि बीते 1 अक्टूबर की रात्रि लगभग 10 से 11 बजे के बीच मोना रोड में भक्ति नगर निवासी एसआईएस के सुरक्षाकर्मी कमल कुमार महतो और साथी ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी एनडब्ल्यूएसओ के सुरक्षाकर्मी राघव कुमार पर स्थानीय 10 से 15 आपराधिक छवि के युवकों ने जानलेवा हमला किया था।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम : प्रेमिका के छोड़ देने से नाराज प्रेमी ने चाकू से किया जानलेवा हमला

पश्चिमी सिंहभूम : प्रेमिका के छोड़ देने से आहत प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपित युवक को पकड़ कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार सुबह युवती घर के पास बर्तन धो रही थी। इसी दौरान संजय बेहरा हाथ में धारदार भुजाली लेकर आया और युवती के पेट पर…

Read More

बड़ी सैन्य क्षति: परमाणु पनडुब्बी पीला सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 55 की मौत

लंदन : पीला सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी में सवार उसके 55 नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका है। यह परमाणु पनडुब्बी ब्रिटिश और अमेरिकी जहाजों को फंसाने के इरादे से बनाई गई थी। मगर वह खुद अपने ही जाल में फंस गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह दावा ब्रिटेन की एक खुफिया सूचना के आधार पर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन की इस पनडुब्बी को एक ‘चेन और एंकर’ जाल का सामना करना पड़ा। पनडुब्बी के ऑक्सीजन सिस्टम में आई खराबी के कारण पनडुब्बी चालकदल…

Read More

भाजपा नेता का घर ढहा, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

धनबाद : झरिया के भाजपा नेता सह मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का जर्जर मकान लगातार हो रही बारिश की वजह से ढह गया। इससे वहां खड़ी गई गाड़िया उसके चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में लाखों रुपए के वाहनों को क्षति हुई है। बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल के एक जर्जर मकान का क्षतिग्रस्त हिस्सा बुधवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे गिर गया। इसकी चपेट में आकर महिंद्रा जाइलो, टाटा इंडिगो और एक…

Read More

प्रेम-प्रसंग  : छोटे भाई ने सगी बहन को उतारा था मौत के घाट

नैनीताल : पिछले दिनों नैनीताल जनपद के खनस्यूं थाना क्षेत्र में एक एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की गायब होने के 5 दिन बाद उसका सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था। इस मामले में जनपद पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया कि उम्र में दोगुने युवक के साथ प्रेम संबंधों की भनक लगने पर मृतका के छोटे 16 वर्षीय भाई ने अपनी सगी एक वर्ष बड़ी बहन को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्या के इस मामले में शामिल सह-आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।…

Read More

पोस्टमॉर्टम हाउस से मृत युवक के दोनों पैर गायब

कानपुर : पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार को मृत युवक के दोनों पैर गायब होने का मामला सामने आया। यह जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि हैलट अस्पताल के डाक्टरों ने सोमवार को कमरे के अन्दर जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संजय नगर कैंट निवासी रिक्शा चालक जगदीश यादव का 18 वर्षीय बेटा हर्ष यादव सोमवार की रात चुंगी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया…

Read More

NCWA 11वां वेतन को संरक्षित करने पिपरवार कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

खलारी: पिपरवार क्षेत्रिय कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा की ओर से बृहद रूप NCWA 11वां वेतन को संरक्षित करने एवं किसी भी तरह के संभावित कटौती को रोकने के लिए 3 अक्टूबर को सभी पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालयों पर प्रदर्शन किया । इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन से पहले सीसीएल कर्मियों के द्वारा रैली निकाली गई तथा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी लगाई गया। संयुक्त मोर्चा की ओर से सम्बोधित करते हुए युनियन के लोगों ने कहा कि कोल इंडिया के अधिकारियों के गलत रवैया के चलते वेजवोर्ड…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षात्मक बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में डेंगू के मामलों की समीक्षा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत निजी अस्पतालों के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि डेंगू रोकथाम को लेकर क्या-क्या एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या…

Read More

गोड्डा  : पति ने कर्ज लेकर बीबी को कराया नर्सिंग कोर्स पत्नी हुई प्रेमी संग फरार 

यूपी के चर्चित ज्योति मौर्या जैसा मिलता जुलता है गोड्डा का मामला गोड्डा : यूपी के चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण जैसा मिलता जुलता मामला गोड्डा में भी सुर्खियों में बना हुआ है। फर्क सिर्फ इतना है कि यूपी की ज्योति मौर्या को नौकरी मिल गई थी जबकि गोड्डा का मामला कर्ज लेकर बीबी को पढ़ाने के बाद प्रेमी संग फरार हो जाने का है। नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे ग्राम कठौन के टिंकू यादव के अनुसार वो डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसकी शादी शहर के ही…

Read More