छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में बीजापुर के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत पोलमपल्ली- चिपुरभट्टी में पुलिस और नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के बीच बुधवार सुबह 8 बजे हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद दो महिला नक्सली और चार पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में उनका डिप्टी कमांडर भी शामिल है । उस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने घटना स्थल से काफी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद तथा दैनिक उपयोग की…

Read More

घर से नाबालिक बच्ची को उठा ले गए युवक, किया सामूहिक बलात्कार

दो घंटे के अंदर पुलिस ने की गिरफ्तारी, तीन आरोपियों को भेजा जेल रामगढ़: रामगढ़ शहर के अरगड्डा सिरका भूली क्वार्टर में बेहद शर्मनाक घटना घटी। बुधवार को दिनदहाड़े एक नाबालिक बच्ची को उसके घर से हवस में अंधे कुछ युवक जबरन उठा ले गए। उस नाबालिक बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तत्काल कार्रवाई की गई। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम…

Read More

हजारीबाग में पांच आरोपितों को भेजा जेल

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जेसीबी को जलाने के प्रयास और फायरिंग के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल ने सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर सुनील यादव,…

Read More

बिरसानगर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बीते 20 मार्च की रात्रि लगभग 7:30 बजे बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3-डी स्थित रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल से अज्ञात के द्वारा तीन ताला तोड़कर एम्प्लीफायर की चोरी करली गई थी। जिसके बाद 21 मार्च की सुबह स्कूल संचालक अंकिता मिश्रा ने घटना की जानकारी पाकर इसकी शिकायत थाने में जाकर दी। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में 24 मार्च को बिरसानगर जोन नंबर 3 डी निराला पथ सृष्टि गार्डन के पास रहने वाले आरोपी विकास दास को गिरफ्तार कर…

Read More

सीतारामडेरा और बागबेड़ा में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया जब्त

जमशेदपुर : बीते 25 मार्च होली पर्व ड्राई डे के दिन एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत पुराना सीतारामडेरा में अवैध रूप से शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद उनके निर्देश पर थाना प्रभारी भूषण कुमार के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की। वहीं अचानक हुई छापेमारी से भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाकर संचालक फरार होने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस ने फरार संचालक दुर्गा साहू, राजू साहू और मुन्ना साहू तीनों भाई के घर से…

Read More

डीसी ने जिले के शस्त्र का सत्यापन थाना स्तर पर 28 से 30 मार्च तक करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र का सत्यापन थाना स्तर पर कराया जाना है। ताकि लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादन कराया जा सके।पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारी अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति में अंकित शस्त्र को सम्बंधित थाना में दिनांक 28 से 30 मार्च तक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। वैसे शस्त्र अनुज्ञप्ति धारक जिनका शस्त्र अनुज्ञप्ति अन्य राज्य या जिले से निर्गत है। किन्तु उनके शस्त्र अनुज्ञप्ति का ईन्द्राज पूर्वी सिंहभूम जिला के पंजी में संधारित…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और कार्यालय प्रधान के साथ की बैठक

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में समावेशी मतदान करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर बैठक की। जिसमें पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। साथ ही एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी अधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया।…

Read More

झारखंड में भाजपा ने चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को दिया टिकट

– भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची   रांची: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौकाः चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को भाजपा ने उतारा है। सुनील कुमार…

Read More

खलारी में होली त्योहार को लेकर सजी दुकाने

Md Mumtaz खलारी: खलारी में होली त्योहार को लेकर बाजार में दुकाने सज गयी है। बाजार में होली को लेकर काफी गहमा गहमी देखी जा रही है। खलारी के केडी मुख्य बाजार में रंग और पिचाकरी सहित होली के अन्य समानों को लेकर दुकाने लगी हुई है। रविवार को केडी मुख्य बाजार में काफी रौनक रही। लोग दुकानों से रंग, पिचकारी, गुलाल, पानी के गुब्बारे, मुखौटा सहित अन्य समान लेते नजर आए। वहीं मिठाई की दुकानें भी तरह तरह की मिठाईयों से सज चुकि है। क्षेत्र में होली त्योहार मनाने…

Read More

खलारी पुलिस ने अवैध देशी शराब बना रहे जगहों पर छापामारी कर 20 लीटर शराब जप्त किया

Md Mumtaz खलारी। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद खलारी पुलिस चौकस में है। थाना क्षेत्र के विश्रामपुर पंचायत के करकट्टा से अवैध रूप से देशी शराब बना रहे जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान खलारी इंस्पेक्टर विजय सिंह के निर्देशानुसार पर पुअनि देव कुमार दास व सअनि सहदेव महतो के नेतृत्व में छापामारी किया गया। छापामारी दल ने करकट्टा कॉलोनी के नजदीक से अवैध देशी शराब बना रहे जगहों से लगभग 20 लीटर महुआ का शराब जप्त किया गया। वही लगभग 70 किलो जावा नष्ट किया गया।

Read More

खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप से गौ मांस बेचते हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

खलारी: खलारी थाना क्षेत्र में आपसी सौहार्द का माहौल बिगड़ने के लिए मुस्लिम बहुल एरिया जी टाइप कॉलोनी में गौ मांस बेचते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। जानकरी के अनुसार खलारी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बिजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुअनि मुकेश कुमार,एएसआई सहदेव महतो के द्वारा खलारी क्षेत्र में गौ मांस बेच रहे व्यक्ति को पकड़ा गया। बताना चाहते है कि पूरे खलारी प्रखंड क्षेत्र में होली की तैयारी जोर शोर से खरीदारी और उत्सव व शांति व्यवस्था…

Read More

मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने दिया खाद्य सामग्री

Md Mumtaz खलारी: मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने राय पंचायत के दरहाटाँड़ निवासी स्वर्गीय मुन्ना राम के परिजन को खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद किया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व मुन्ना राम का मृत्यु हो गया था। जानकारी मिलने पर मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने घर जाकर संवेदना व्यक्त करते हुए श्राद्ध के लिए खाद्य सामग्री दिया। वहीं उन्होने आगे भी हर संभव मदद करने का आष्वाशन दिया।

Read More

मानगो में मानव दिवस कर्मी पोल पर चढ़कर कर रहा था काम, बिजली का झटका लगने से गिरा नीचे

जमशेदपुर : मानगो चौक पर रविवार की सुबह संजय सिंह नामक मानव दिवस कर्मी बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच बिजली का जोरदार झटका लगने से वह जमीन पर आ गिरा। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके सर पर अठारह टांके भी लगे। साथ ही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने टीएमएच रेफर कर दिया। जहां वह इलाजरत है। मामले में बताया जा रहा है कि…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के लेवी की रकम बरामद

पश्चिमी सिंहभूम: पुलिस ने टोन्टो थाना क्षेत्र के जिम्की, इकीर और राजाबासा के जंगल में नक्सलियों के छिपाकर रखे गये लेवी का 10.50 लाख रुपये बरामद किया है। यह धन शीर्ष नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया था। गिरफ्तार राजेश देवगम और जयपाल देवगम नाम के नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने इसे बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने लेवी रसीद, विस्फोटक सामग्री, तीन वायरलेस समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

Read More

एसएसपी ने बाइक दस्ते के साथ निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील

जमशेदपुर : होली पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बाइक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बताते चलें कि पर्व को लेकर शहर में गश्त करने के लिए कई बाइक दस्ते बनाए गए हैं। जिससे पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। साथ ही पर्व के दिन पूरे शहर में पेट्रोलिंग भी की जाएगी। साथ ही सिविल बाइक दस्ते भी बनाए गए हैं। जिसके तहत सादे लिबास में पुलिसकर्मी बाइक पर शहर में गश्त कर हालात पर नजर रखेंगे। इसके अलावा कंपोजिट कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के…

Read More

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज होने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

– सांसद ने कहा कांग्रेस का कोई बैंक खाता नहीं हुआ है फ्रीज, – झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही पार्टी और उनके नेता, खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल ना करे गांधी परिवार जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी जोरदार पलटवार किया है। वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है और वह सिर्फ झूठ का पुलिंदा खड़ा…

Read More

मोबाइल मेडिकल युनिट छह गांवों में एनटीपीसी बहाल करेगी: सीजीएम

टंडवा: एनटीपीसी के प्लांट प्रोजेक्ट प्रमुख एस के पांडा ने बताया कि प्लांट से प्रभावित छह गांवों में मोबाइल मेडिकल युनिट और मोबाइल मेडिकल की सुविधा एक बार फिर उपलब्ध करायी जायेगी। इस युनिट में डाक्टर रहेंगे और मरीजों को नि: शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराया जायेगा।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की मौत

चाईबासा: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरदा पुल के समीप खरसावां मोड पर रविवार अपराह्न 3:30 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास…

Read More

सुकमा : एक लाख इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा: जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक लाख का इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली माड़वी मासे पति माड़वी देवा (भण्डारपदर आरपीसी सीएनएम सदस्य) निवासी पांताभेजी, पदाम देवा पिता स्व. पदाम जोगा (कोराजगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, एक लाख इनामी) निवासी मैलासुर बड़ापारा थाना भेजी एवं सोड़ी हड़मा पिता स्व. हुन्गा (पांताभेजी आरपीसी सदस्य) निवासी पांताभेजी थाना भेजी ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में समर्पण किया है। इस…

Read More

होली के रंग में रंगा टंडवा, होली मिलन

टंडवा: औद्योगिक नगरी टंडवा होली के रंग में पूरी तरह रंग चुका है। रविवार की रात होलिका दहन जरूर हुआ पर एक दिन सोमवार को ब्रेक के बाद मंगलवार को होली खेला जायेगा। इधर बाजारटांड़ स्थित दुर्गा मंडप परिसर मे रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली पर्व के पहले दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मे काफी संख्या मे लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह मे लोगो ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। दोपहर बाद पुरा दुर्गा मंडप परिसर…

Read More

कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज कर केंद्र सरकार नहीं होने देना चाहती निष्पक्ष चुनाव – बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार की सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत अन्य भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की राजनीति में एकाधिकार चाहती है। केंद्र सरकार ने…

Read More

रांची एसएसपी ने होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाइक दस्ता किया रवाना

रांची: रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है। शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को ब्रीफिंग कर रवाना किया। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी को जबरन परेशान किया गया तो कार्रवाई की…

Read More

लातेहार में 44 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

लातेहार: पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव में छापेमारी कर लगभग 44 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद सामग्रियों में 4.2 किलोग्राम अफीम, 32 किलोग्राम गांजा और 46 किलोग्राम डोडा हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें इंद्र देव गंझु और आदित्य गंझु शामिल हैं। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में…

Read More

चुनाव की नाइट ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मियों का पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा

रांची: राज्य में लोकसभा चुनाव कराने के लिए आयोग दिन रात तैयारियों में जुटा है। चुनाव कार्य में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग भत्ता देने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव कार्य में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके अनुसार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में हुई वृद्धि एवं सप्तम वेतन आयोग द्वारा संशोधित वेतनमान आदि को ध्यान में रखते…

Read More

होली का इतिहास, परम्परा, हुल्लड़ और सावधानियां

बिहार में कुर्ता फाड़ होली भी खेली जाती है, जो विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। लोग बताते हैं कि इस दिन के लिए खास तैयारी की जाती है। बाजार में स्पेशल कुर्ते बिकते हैं, जिनकी काफी डिमांड रहती है। यहां होलिका दहन की राख एक-दूसरे को लगाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। होली वाले दिन पहले गुलाल से सूखी होली खेली जाती है। इसके बाद पुरुष कुर्ता फाड़ होली खेलते हैं। वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली तो उत्तराखंड में बैठकी होली की धूम है। इतिहास बताता…

Read More