टेल्को में 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : बीते शुक्रवार टेल्को थाना अंतर्गत मिलेनियम पार्क साईं मंदिर के पास पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को मादक पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां दोनों ने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंदपुर घोड़ाबांधा न्यू बस्ती निवासी संजय गोराई और बिरसानगर जोन नंबर 6 ज्ञानदीप स्कूल के पास रहने वाला राजेश तंतुबाई शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर, पल्सर बाइक और दो मोबाइल भी बरामद…

Read More

शहीद सहेंद्र प्रसाद का छठा शहादत दिवस मनाया गया

चतरा: पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन द्वारा आज 23 मार्च 2024 शनिवार को चतरा सिमरिया के पगार गांव निवासी मोहन साव के सुपुत्र शहीद सहेंदर प्रसाद का छठा शहादत दिवस मनाया गया। बताते चलें कि ये माता पिता के इकलौते संतान थे। इनके खून में देशभक्ति भरा हुआ था। सन 2013 में ये आर्मी के आर्मड कोर में भर्ती होकर 8 आर आर कश्मीर में सेवा दे रहे थे कि 22 मार्च 2018 को छुट्टी के दरमियान रोड ऐक्सिडेंट में मौत हो गया। पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा जिला…

Read More

मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

मॉस्को: कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने समाचार एजेंसी अमाक में बयान जारी कर कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास समाचार…

Read More

जाने रंगोत्सव पर्व का मनाने का कारण और होलिका दहन मुहूर्त

हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। रंगों का यह पर्व प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग आपसी मनमुटाव मिटाकर एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त और इस पर्व की विशेषताएं पंडित कमल किशोर मिश्रा द्वारा बताई गई। उन्होंने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत…

Read More

भूटान में भारत की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन

थिम्पू: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है। भूटान में चारों ओर भारत की धूम है। लोग भारत-भूटान के मध्य मजबूत हो रहे रिश्तों से बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है। कल (शुक्रवार) यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान पाने…

Read More

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई…

Read More

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने खेली होली

जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में शुक्रवार अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी निशांत कुमार, अमन मणि त्रिपाठी, सीजेएम चंद्रभानु कुमार, जिला बार संघ तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अंबष्ठ, वरीय अधिवक्ता प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद, लॉयर्स डिफेंस अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, जयप्रकाश भक्त समेत अन्य मौजूद थे।

Read More

मानगो पुलिस ने छिनतई मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बीते गुरुवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे मानगो थाना अंतर्गत चौक के पास स्थित एक ठेले पर चाय पीने के दौरान बाइक सवार मजदूर से दो आरोपी द्वारा मारपीट कर रुपए की छिनतई कर ली गई। इसी दौरान हो हल्ला सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसे देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। जिन्हें भागता हुआ देखकर पास में खड़े पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। वहीं गिरफ्तार आरोपी बिट्टू प्रमाणिक ओलीडीह संकोसाई रोड नंबर…

Read More

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान ने की बैठक, दिये कई निर्देश

रांची: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य के विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान आईजी अभियान ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। आईजी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलों में विधि-व्यवस्था बनाये , नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई, अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की। आईजी ने अधिकारियों से कहा कि अवैध रूप से ले जाये जाने वाले कैश,…

Read More

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन

लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार – आप गिरिडीह: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया और नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की…

Read More

निमित्त पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी सभी को दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति, ऐसे अधिकारी/ कर्मी जो…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू बैठक एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़: आसन्न लोकसभा निर्वाचन—2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित स्वीप कार्यक्रमों के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मतदाता जागरूकता लाने के उदेश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं के चुनाव की प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं स्वीप कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाकुड़िया श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार लिट्टीपाड़ा में आयोजित की गई। बैठक के पश्चात जागरूकता कार्यक्रम भी प्रखंड परिसर में आयोजित की गई।इस बैठक सह स्वीप कार्यक्रम में…

Read More

नकली सोने का कंगन गिराकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

रांची, 22 मार्च (हि. स.)। लोअर बाजार थाना पुलिस ने नकली सोने का कंगन गिराकर खादगढ़ा बस स्टैंड में आम लोगों को बेवकूफ बनाकर और कभी पुलिस का भय दिखाकर पैसे के ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना लुकमान खान, जबीउल्लाह खान और आरिफ कमाल शामिल है। तीनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से एक लाख 50 हजार 903 रुपये नकद, दो बाइक, तीन मोबाईल, छह पीस सोना जैसा दिखने वाला नकली…

Read More

होली, रमजान एवं चुनाव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति बैठक किया आयोजित

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: शुक्रवार को मालपहाड़ी ओपी परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ की अध्यक्षता में अंचल निरीक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में होली, रमजान एवं चुनाव के परिप्रेक्ष्य में शांति समिति की मीटिंग आहूत की गयी । शांति समिति की मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ एवं अंचल निरीक्षक द्वारा दिशा निर्देश दिया गया । होली रमजान एवं चुनाव के दृष्टिकोण से सभी ग्रामीण को शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई एवं वरीय कार्यालय के द्वारा दिए गए निर्देशों से सभी लोगों को अवगत कराया…

Read More

तुमांग में रैयत विस्थापितों का होली मिलन समारोह का आयोजन

Md Mumtaz खलारी: रैयत विस्थापितो का होली मिलन समारोह का आयोजन तुमांग ढुब सरहुल स्थल पर किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके एरिया के महाप्रबंधक सुजीत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता,खलारी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी,टंडवा दक्षिणी जिला परिषद सदस्य नेहा उरांव, इंदिरा देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी, पुष्पा खलखो, मुखिया संतोष कुमार महली, पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली,विश्रामपुर मुखिया दीपमाला कुमारी,चुरी पश्चिमी मुखिया शांति देवी सहित कई रेयत विस्थापित एव गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर एक दूसरे को…

Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन

Md Mumtaz खलारी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में मातृ सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मयूरी महिला मंडल अध्यक्षा भावना कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना कुमार ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की ओर अग्रसर करने में माताओं का सर्वप्रथम योगदान होता है। माताएं ही बच्चों का प्राम्भिक शिक्षक है। इनकी भविष्य को संवारने में कोताही कदापि न बरतें। संबोधन में कहा कि बच्चों को…

Read More

सरहुल पूजा धुमधाम से मनाने को लेकर बैठक संपन्न, अध्यक्ष सुकरा लोहरा एवं सचिव जगदीश गंझू बने

Md Mumtaz खलारी: चुरी दक्षिणी पंचायत के अम्बाटोंगरी स्थित जतराटांड में शुक्रवार को मुखिया मलका मुंडा के अध्यक्षता में सरहुल पूजा के लेकर बैठक किया गया। बैठक का संचालन बिरेन्द्र मुंडा ने किया। बैठक में सभी उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को सरहुल पूजा धूमधाम से मानने का निर्णय लिया। साथ ही सरहुल पूजा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुकरा लोहरा, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र मुंडा, सचिव जगदीश गंझू, उपसचिव आशीष मुंडा कोषाध्यक्ष राजेश बिजय संरक्षक मुखिया मलका मुंडा, पूर्व मुखिया लालजी मुंडा, मनोज मुंडा,…

Read More

ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया

Md Mumtaz खलारी: ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर की नियमित ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के रंग से आत्मा रूपी चोला को रंगना ही वास्तविक होली मनाना है। कहा कि माया का रंग तो हर एक मनुष्य पर चढ़ा हुआ है। अब ईश्वरीय संग के रंग में आत्मा को रंगना ही आध्यात्मिक होली है। होली का उत्सव हमें आपसी भेदभाव, मन मुटाव, अहंकार व तमाम सामाजिक बंधनों को तोड़कर अपनी अंदर की भावना उमंग उल्लास को प्रकट करने का अवसर…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर डीडीसी ने की प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर डीडीसी मनीष कुमार ने पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी में जिले के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त बैठक में सरकारी स्कूलों में बनाये गए मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की समीक्षा भी की गई। इस दौरान क्रमवार सभी प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालयों में शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था, विद्यालय भवन की स्थिति आदि के बारी में जानकारी भी ली गई। साथ ही 27…

Read More

बिस्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे खरकई पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी संख्या जेएच 05 डीएच – 8030 के सवार को पकड़ा। इस दौरान जांच करने पर स्कूटी से पुलिस ने 30 लीटर अवैध देसी शराब भी बरामद किया। जिसकी कीमत 750 रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस वाहन जब्त कर उसे थाने ले गई। गिरफ्तार आरोपी चेतन मंडल सरायकेला खरसावां जले के गम्हरिया धातकीडीह दुर्रा का रहने वाला है। फिलहाल…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

जमशेदपुर : आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल द्वारा पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मानगो डिमना स्थित प्राथमिक विद्यालय झारखंड बस्ती, ओलीडीह आदिवासी जनकल्याण विद्यालय, साउथ प्वाइंट स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड मानगो, संकोसाई खड़िया बस्ती स्थित मध्य विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार…

Read More

स्कूलों में जल योद्धा तैयार कर रहा यंग इंडियंस, जल संरक्षण के लिए बच्चों को किया जा रहा जागरुक

जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियंस द्वारा पानी बचाने को लेकर जल जागरुकता अभियान जल योद्धा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है और यह सालों भर चलने वाला कार्यक्रम है। जिसके तहत यंग इंडियंस मेंबर द्वारा विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पानी बचाने को लेकर जागरुक किया जा रहा है। वहीं यंग इंडियंस बच्चों के जरिए उनके परिवार तक पहुंच रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि बच्चे अगर जागरुक होंगे तो वे दूसरों को भी जागरुक कर सकेंगे। इसके लिए वे अपने घर परिवार में भी…

Read More

बिष्टुपुर पुलिस ने 3 लाख के आईपैड और आईफोन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बीते गुरुवार बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बेल्डिह ग्राम बस्ती के पास से पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी राजू साहु उर्फ झुगरू मूल रूप से पश्चिम बंगाल खड़कपुर थाना पंचबेदिया काजी मोहल्ला भुइंयापाड़ा का रहने वाला है और यहां बिस्टुपुर चुना शाह बाबा मजार के पास फुटपाथ में रहता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का एक आईपैड और दो आईफोन मोबाइल भी बरामद किया…

Read More

मृतक के आश्रित को मुखिया नीलेश ने 25 हजार का किया सहयोग

टंडवा: गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के खैल्हा गांव में बिजली तार के मरम्मती कार्य कर रहे बिजली मजदूर की ग्यारह हजार हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से मौत के बाद बिजली विभाग के द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया। घटना के 24 घंटे बाद भी मृतक मजदूर के परिजनो से मिलने के लिए विभाग के न तो कोई पदाधिकारी आए और न ही संबंधित कार्य को कर रहा संवेदक। जिससे परिजनों में विभाग के प्रति आक्रोश है। घटना के मृतक के शव को मौके पर पहुंची…

Read More

नाली एवं मार्ग के अभाव में जनजीवन प्रभावित, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाया गुहार

गिरिडीह:- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या -6 के शशांक बेड़ा में नाली एवं मार्ग के अभाव में स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण गणेश पासवान ने बताया कि यहां 20 घरों के लगभग 100 लोग एक तरह से टापू में रह रहे हैं। आने-जाने के लिए रास्ता है ही नहीं जिसके कारण एक दीवार के ऊपर चढ़ कर प्रतिदिन हम सभी को आवागमन करना पड़ रहा है। कहा कि इसी दीवार के सहारे प्रतिदिन लगभग 50 से…

Read More