घर के सीढी से गिरकर महिला घायल

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर निवासी लालमोहन राम की पत्नी तेतरी देवी उम्र 40 वर्ष अपने घर में सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लगाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Read More