विवादित टाटा कामगार यूनियन के साथ मिलकर दोहरे चरित्र वाले सदस्य के खिलाफ मजदूर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी में चल रहे विवादित टाटा कामगार यूनियन के दोहरे चरित्र वाले सदस्य शिशिर कुमार ठाकुर के खिलाफ मजदूर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई करने कि मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, श्रम नियोजन के मुख्य सचिव राजेश कुमार शर्मा, श्रमायुक्त सह निबंधक संजीव कुमार बेसरा और उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद से मुलाकात कर एक आवेदन भी सौंपा है। जिसमें मजदूर कर्मचारियों ने कहा है कि कंपनी परिसर में जब टाटा कामगार यूनियन का चुनाव हो रहा था तो उस समय शिशिर कुमार ठाकुर ने कर्मचारियों को भ्रमित कर चुनाव में किए गए धांधली का विरोध कर रहा था। मगर जब इसकी शिकायत आवेदन पत्र के माध्यम से श्रम मंत्री एवं उच्च अधिकारियों को किया गया तो धांधली कर बने टाटा कामगार यूनियन और मजदूर कर्मचारियों को अपने पक्ष में रखने के लिए नोटिस जारी होने पर शिशिर कुमार ठाकुर उपस्थित होने के तारीख से पहले ही अपने निजी स्वार्थ के लिए मजदूर कर्मचारियों का साथ छोड़कर विवादित यूनियन के साथ तालमेल कर लिया। साथ ही अब मौजूदा समय में संबंधित मामले के कारवाई को बाधित करने का प्रयास भी कर रहा है। जबकि धांधली कर बने यूनियन के पदाधिकारियों को सही बताते हुए इसे सरकार से पंजीकृत कराने के लिए श्रम नियोजन विभाग के उच्च अधिकारियों को भ्रमित कर मान्यता प्राप्त करने कि मांग भी कर रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर मजदूर कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होने से आने वाले समय में कोई भी जायज मांगों के लिए लड़ने वाले गरीब मजदूरों को भ्रमित करने का साहस नहीं जुटा पाएगा।

Related posts