बारिश ने किसानों के चेहरे पर लाई खुशी धान के बिचड़े तैयार करने में आई तेजी

मेदिनीनगर : पलामू झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।दो दिनों से हो रही बारिश ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

बारिश ने धान की बिचड़े तैयार करने के लिए व्याकुल किसानों को काफी राहत दी है। आसमान में उमड़ते काले बादलों से झमाझम हुई बारिश के बाद कई दिनों की तपिश और उमस भरी गर्मी से जहां लोगो को राहत मिली है वहीं धान के बिचड़े तैयार करने वाले किसानों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट लौट आई है। किसानों को बारिश का साथ मिलने से धान की बिचड़े करने में तेजी आ गई है।वही धान की बिचड़े तैयार करने का लक्ष्य कृषि विभाग ने निर्धारित किया है।अब तक बीस प्रतिशत तक धान की बिचड़े तैयार हो गई है।

अगर तीन-चार दिनों तक और मौसम का साथ किसानों को मिला, तो धान की बिचड़े तैयार करने का आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी नहीं रहने के कारण धान के बिचड़े में तेजी नहीं आ रही थी। थोड़े बहुत किसानों ने मोटर पंप की सहायता से बिचड़े तैयार किए है।

Related posts